Zerodha के कोफाउंडर निखिल कामत ने अपने पॉडकास्ट के अगले एपिसोड का एक टीजर रिलीज किया, जिसने सभी के अंदर एक उत्सुकता जगा दी कि उनके इस खास प्रोग्राम में अगला गेस्ट कौन होगा। कामत ने हाल ही में एक छोटी क्लिप शेयर की है, जिसमें वह हिंदी में बात करते हुए अपने गेस्ट से कह रहे हैं कि पिछली बार जब वे मिले थे, तब भी वे उनसे सवाल ही पूछ रहे थे। कामत की क्लिप में गेस्ट का चेहरा नहीं दिखाया गया और न ही उन्होंने वीडियो के साथ कोई कैप्शन दिया। हालांकि, वीडियो क्लिप के आखिर में गेस्ट के जोर से हंसने की आवाज जरूर है।
