Kurt Cobain Guitar: दुनियाभर के फेमस सिंगर्स में Kurt Cobain का नाम काफी पॉपुलर है। Kurt Cobain Nirvana बैंड के लीड सिंगर और गिटारिस्ट थे। Kurt को उनकी एनर्जेटिक परफॉर्मेंसेस के लिए जाना जाता है। जब वो परफॉर्म करते थे तो उसमें इतना खो जाते थे कि उन्हें आस-पास की सुध ही नहीं रहती। The Fender Stratocaster सिंगर का ही गिटार था जिसे उन्होंने एक परफॉर्मेंस के दौरान चकनाचूर कर दिया था। हाल ही में इस गिटार की बोली लगाई गई। इस गिटार को डॉलर 6 मिलियन लगभग 5 करोड़ रुपए की कीमत में खरीदा गया।
रहस्यमयी तरीके से हुई थी मौत
Kurt Cobain ने 1994 में अपनी जान ले ली थी और पीछे छोड़कर गए अपने संगीत का नायाब खजाना। उस दौरान सिंगर की उम्र महज 27 साल थी। मौत के तीन दिन बाद उनका शव उनके घर से एक इलेक्ट्रिशियन बरामद किया था। हालांकि मौत को लेकर कोई खुलासा नहीं हो पाया। बात करें इस खास गिटार की तो The Fender Stratocaster को Kurt Cobain 1990 में तोड़ा था। सिंगर उस वक्त अपनी पहली एल्बम Nevermind पर काम कर रहे थे। हालांकि उसके बाद गिटार की मरम्मत भी करवाई गई लेकिन वो फिर से पहली जैसी कंडीशन में नहीं आ पाया।
इस गिटार की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इस पर Nirvana बैंड के तीनों मेंबर्स के साइन सिल्वर मार्कर से दर्ज हैं। इसके अलावा Kurt Cobain ने अपने सबसे प्यारे दोस्त Mark Langen के लिए भी गिटार पर एक मैसेज लिखा है। अब Mark Langen भी इस दुनिया में नहीं है। पिछले ही साल उनका भी देहांत हो गया। Kurt Cobain के सबसे आइकॉनिक साइन इस गिटार पर हुए हैं, गिटार पर Kurdt Kobain लिखा हुआ है। वो अकसर अपने नाम की गलत स्पेलिंग लिखा करते थे।
गिटार की बोली Hard Rock Cafe न्यू यॉर्क में लगाई गई। Julien Auction के रिप्रेजेंटेटिव Kody Frederick ने बोली के समय Kurt Cobain और उसके गिटार के रिलेशनशिप को डिस्ट्रक्टिव बताया। कहते हैं कि वो गुस्से में थे। उसके गुस्से को आप उनके इंस्ट्रुमेंट बजाने और हैंडल करने के तरीके से ही समझ जाओगे। इस गिटार की शुरुआती बोली डॉलर 60,000 से लेकर डॉलर 80,000 के बीच में लगाई गई और इसे डॉलर 596,900 लगभग 5 करोड़ रुपए में बेचा गया। गिटार के खरीदार की पहचान अभी नहीं बताई गई है। जबकि इससे पहले ये गिटार Tony Palmer ने खरीदा था.