नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में चांदी की थाली में परोसे गए व्यंजन, श्रद्धा कपूर और महीप कूपर ने शेयर की तस्वीरें

NMACC: नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) की हाल ही ओपनिंग हुई है। इस लॉन्चिंग के मौके पर बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड के कई सेलेब्रिटी शामिल हुए। कल्चरल सेंटर में चल रहे इवेंट में मेहमानों को चांदी की थाली भारतीय व्यंजन परोसे गए। इस इवेंट में शामिल हुए सितारे खुद को इस थाली की फोटो शेयर करने से नहीं रोक पाए

अपडेटेड Apr 04, 2023 पर 9:48 AM
इस इवेंट में मेहमानों को भोजन में स्‍पेशल इंड‍ियन थाली परोसी गई। थाली को देख सभी मेहमानों के मुंह में पानी आ गया

NMACC: अंबानी परिवार और उनकी ओर से दी पार्टी आमतौर पर सुर्खियों में रहती है। इसमें बॉलीवुड से लेकर राजनीति के दिग्गज कलाकार और नेता शामिल होते हैं। हाल ही में मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (Nita Mukesh Ambani Cultural Centre - NMACC) की लॉन्च पार्टी में कई देश-विदेश के कई सितारों ने शिरकत की। इस इवेंट की फोटो फेसबुक, इंस्टाग्राम कई नामचीन हस्तियों ने शेयर किया। दो दिन के इस इवेंट में मेहमानों को चांदी की थाली में लजीज व्यंयजन परोसे गए। इन व्यंजनों के देखते ही मेहमानों के मुंह में पानी आने लगा। इस इवेंट में शामिल हुए सितारे खुद को इस थाली की फोटो शेयर करने से रोक नहीं पाए।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर (Maheep Kapoor) ने इस शाही चांदी की थाली की तस्वीर अपने-अपने इंस्टा पर शेयर की है।

चांदी की थाली में परोसा गया लजीज व्यंजन


चांदी की इस पारंपरिक थाली में कई तरह की रोटियां रखी गईं थी। इसमें स्वादिष्ट चावल, कई तरह की सिल्वर की कटोरी रखी गई। इसमें दाल, पालक पनीर, पापड़, मिठाई, जैसे तमाम व्यंजन नजर आ रहे हैं। थाली में मीठा परोसने के लिए लड्डू और गुजिया (laddoo and gujiya) रखे गए हैं। अपनी तस्वीरों के साथ-साथ श्रद्धा ने अंबानी परिवार की तरफ से परोसी गई चांदी की थाली का भी दीदार कराया। इस फोटो के कैप्शन में श्रद्धा ने लिखा, "मेरा पसंदीदा हिस्सा- यह थाली और मैं पैठानी पहने हुए हूं." इसके साथ श्रद्धा ने एक ने इमोजी को भी जोड़ा है। श्रद्धा ने कहा कि आपको इस पर विश्वास करने के लिए इसे देखना होगा। भारत के लिए स तरह का विश्व स्तरीय कल्चरल सेंटर होना कितना गर्व का क्षण है।

ChatGPT से एक शख्स ने की अंधाधुंध कमाई, आप भी कर सकते हैं ये काम

वहीं रियलिटी टीवी स्टार महीप कपूर ने भी चांदी की एक थाली की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

वहीं एक डिश में 500 रुपये के नोट लगाए हैं। बताया जा रहा है कि ये नोट नकली हैं। फोटो में दिखाई देने वाले चीज को 'दौलत की चाट' बताया जा रहा है। इसे उत्तर भारत में काफी पसंद क‍िया जाता है। बता दें कि नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) का शुभारंभ 31 मार्च, 2023 को हुआ था। दूसरे द‍िन 1 अप्रैल को इसकी लॉन्‍च‍िंग थी। इस दौरान कलाकारों के अलावा खेल और बिजनेस जगत से जुड़ी तमाम हस्‍त‍ियां शाम‍िल हुईं। नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में जियो वर्ल्ड सेंटर में है।

डिस्क्लेमर - Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।