No Trousers Tube Ride in London : दुनिया के कई इलाकों में इस समय भीषण ठंड पड़ रही है। खासकर यूरोप के देशों में तो पानी को बर्फ में जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। वहीं इस भीषण ठंड में अगर लोग बिना कपड़ों के घूमने लगे तो इसपर आप उन्हें पागल ही कहेंगे। पर यहां लंदन में एक दो लोग नहीं लगभग पूरा शहर ही इस कड़ाके की ठंड में बिना कपड़ों के घूमते दिखा। ये नजारा लंदन मेट्रो में रविवार को दिखा, जहां लोग कमर से ऊपर पूरे कपड़े, पैरों में जूते-मोजे, लेकिन कमर से नीचे मात्र एक इनरवियर। लंदन मेट्रो का ये सीन पूरी दुनिया के लोगों को हैरान करने वाला था, पर ऐसा करने के पीछे वजह क्या है आइए जानते हैं।
मेट्रो में बिना पतलून के दिखे लोग
बता दें कि साल 2002 में न्यूयॉर्क में शुरू हुआ ये ट्रेंड अब पूरी दुनिया में फैल चुका है। रविवार को लंदन में वेस्टमिनिस्टर, वाटरलू, साउथ केनसिंगटन, चाइनाटाउन जैसे मेट्रो स्टेशनों पर ऐसे सैकड़ों पुरुष और महिलाएं दिखीं जिन्होंने कमर के उपर पूरे कपड़े पहने थे पर कमर के नीचे इनरवियर के अलावा पैंट या जिंस कुछ भी नहीं पहना था। मालूम हो कि जनवरी 2002 में न्यूयॉर्क में मात्र सात लोगों के साथ ये ट्रेंड शुरू हुआ था और अब इसे दुनिया भर में लोगों द्वारा अपनाया जा रहा है। वहीं इस साल लंदन में आयोजित 'नो ट्यूब ट्रॉउजर डे' कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लिया।
क्या है ये 'नो ट्यूब ट्रॉउजर डे'
नो ट्यूब ट्रॉउजर डे के दौरान लंदन के इन क्रेजी लोगों ने प्लेटफार्म पर पोज दिए, ट्रेनों में सफर किया और सेल्फी ली। बता दें कि नो ट्यूब ट्रॉउजर डे, हास्य कलाकार चार्ली टॉड के दिमाग की ऊपज है। टोड ने बीबीसी को बताया, “इसका पूरा उद्देश्य खुशी, आनंद और भ्रम के अप्रत्याशित क्षण बनाना है। मैं इस परंपरा को जीवित देखकर बहुत खुश हूं। इसका उद्देश्य थोड़ा हानिरहित मनोरंजन करना है।” नो ट्यूब ट्रॉउजर डे मनाने की परंपरा दुनिया भर में रही है। नो ट्यूब ट्रॉउजर डे, को बर्लिन, प्राग, येरुशलम, वार्सा और वाशिंगटन डीसी में मनाया जा चुका है। लंदन में नो ट्यूब ट्रॉउजर डे, साल 2029 से मनाया जा रहा है।