Get App

Alert! नोएडा एक्सप्रेसवे पर बंद हुई गाड़ी तो भरना होगा 5,000-20,000 तक का जुर्माना! पुलिस ने जारी किए नए नियम

Noida Expressway New Rules: ये एक्सप्रेसवे- नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ता है। अब तक, ये नियम केवल कमर्शियल गाड़ियों पर लागू होते हैं, जिनमें बस, ट्रक, DCM, ओवरलोड गाड़ियां और अन्य शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि नियम जल्द ही सभी तरह के वाहनों के लिए लागू किए जाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 13, 2025 पर 2:35 PM
Alert! नोएडा एक्सप्रेसवे पर बंद हुई गाड़ी तो भरना होगा 5,000-20,000 तक का जुर्माना! पुलिस ने जारी किए नए नियम
नोएडा एक्सप्रेसवे पर बंद हुई गाड़ी तो भरना होगा 5,000-20,000 तक का जुर्माना!

नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक और जाम से निपटने के लिए, नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए नए नियम पेश किए हैं। पुलिस ने इसे ब्रेकडाउन 'चैलेंजिंग' जोन की कैटेगरी में रखा है। नए नियमों में 5,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक का भारी जुर्माना भी लगाने की बात कही गई है। इतना ही नहीं, अगर आपकी गाड़ी बेवजह रुकती है और एक्सप्रेसवे पर उसकी वजह से ट्रैफिक में रुकावट भी आ रही है, तो उसे जब्त भी किया जा सकता है।

ये एक्सप्रेसवे- नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ता है। अब तक, ये नियम केवल कमर्शियल गाड़ियों पर लागू होते हैं, जिनमें बस, ट्रक, DCM, ओवरलोड गाड़ियां और अन्य शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि नियम जल्द ही सभी तरह के वाहनों के लिए लागू किए जाएंगे।

स्मूथ ट्रैफिक में रुकावट पैदा करने के लिए जुर्माना मोटर वाहन अधिनियम की धारा 201 के तहत लगाया जाएगा और केवल लापरवाही और बेवजह गाड़ी रोकने पर ही वसूला जाएगा। अगर कोई गाड़ी तकनीकी खराबी या किसी सही कारण से रुकि हुई है, तो मालिक को पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा।

नोएडा ट्रैफिक पुलिस पिछले सात दिनों में 22 गाड़ियों को जब्त कर चुकी है और लगभग 210 वाहनों के चालान जारी कर चुकी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें