Get App

Odisha Train Accident: भारत की बेटी ने अमेरिका में जुटाए 8 लाख रुपए, बालासोर ट्रेन हादसा के पीड़ितों को मिलेगी मदद

Odisha Train Accident: अमेरिका में भारतीय मूल की 16 साल की लड़की ने कमाल कर दिया। ओडिशा ट्रेन हादसा के पीड़ितों के लिए 8.24 लाख रुपये का फंड जुटाया है। तनिष्का धारीवाल ने न्यूयॉर्क में भारत काउंसिल के जनरल रणधीर जयसवाल को ये पैसे सौंपे हैं। तनिष्का का कहना है कि वह ओडिशा में हुई त्रासदी के पीड़ितों के लिए धन जुटाना जारी रखेंगी

Jitendra Singhअपडेटेड Aug 08, 2023 पर 1:47 PM
Odisha Train Accident: भारत की बेटी ने अमेरिका में जुटाए 8 लाख रुपए, बालासोर ट्रेन हादसा के पीड़ितों को मिलेगी मदद
Odisha Train Accident: बालासोर ट्रेन हादसे में कम से कम 295 लोगों की जान चली गई थी। इसमें 1200 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे

Odisha Train Accident: अमेरिका में भारतीय मूल की तनिष्का धारीवाल (Tanishka Dhariwal) ने हिम्मत दिखाते हुए कमाल कर दिया। उन्होंने ओडिशा ट्रेन हादसे में लोगों की मदद के लिए 8.27 लाख रुपये का फंड जुटाया है। यह पैसे पीएम केयर्स फंड में जमा किया जाएगा। इसके बाद पीड़ितों की मदद की जाएगी। तनिष्का ने ये पैसे न्यूयॉर्क में भारत के काउंसिल जनरल रणधीर जयसवाल (Randhir Jaiswal) को सौंपी है। तनिष्का का कहना है कि वह ओडिशा में हुई त्रासदी के पीड़ितों के लिए धन जुटाना जारी रखेंगी। बता दें कि ओडिशा में तीन ट्रेनों की टक्कर के बाद कम से कम 295 लोगों की जान चली गई थी। इस दुर्घटना में अन्य 1,200 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

तनिष्का ने इस धनराशि को जुटाने के लिए GoFundMe पेज बनाया। स्कूलों, जिलों, दोस्तों और परिवार की ओर से उन्होंने इतनी बड़ी रकम जुटाई है। तनिष्का ने उम्मीद जताई है कि इस धनराशि से उन लोगों की मदद की जा सकेगी जो ओडिशा ट्रेन हादसे से प्रभावित हुए हैं।

डोनेशन समारोह में मौजूद हुए RANA के मेंबर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें