हिमानी के परिवार ने बताया नीरज चोपड़ा को शादी में कितना दिया दहेज! सुनकर हो जाएंगे हैरान

भारत के ओलंपिक स्टार नीरज चोपड़ा ने अचानक शादी कर सबको चौंका दिया है। नीरज चोपड़ा ने हरियाणा की ही रहने वाली टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर से शादी की है। हिमानी और नीरज की शादी कैसे हुई? जानिए दोनों खिलाड़ियों की लवस्टोरी के बारे में

अपडेटेड Jan 21, 2025 पर 1:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Neeraj Chopra Marriage: सिर्फ एक रुपए में हुई नीरज चोपड़ा और हिमानी की शादी

Neeraj Chopra and Himani Mor : ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। नीरज चोपड़ा ने हरियाणा की ही रहने वाली टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर से शादी की है। बता दें कि हमारी मोर, सोनीपत जिले के लाडसोली गांव की रहने वाली हैं। भारत के गोल्डन बॉय ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर हिमानी मोर के साथ तस्वीरें शेयर कर अपनी शादी के बारे में जानकारी दी।

1 रुपए में हुई शादी

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि नीरज  ने गिफ्ट के तौर पर हिमानी के परिवार केवल 1 रुपए में हुई। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार हिमानी के पिता चंद्रम मोर और मां मीना ने कहा कि, नीरज और हिमानी की शादी 1 रुपये में हुई थी। इस राशि के अलावा, कपड़े और सामान सहित कोई भी दहेज या उपहार स्वीकार नहीं किया गया। शादी में हरियाणवी रिति-रिवाज का पालन किया गया। शादी की सारी रस्में हिमाचल प्रदेश में हुआ। 14 जनवरी को रिंग सेरमनी, 15 जनवरी को हल्दी की रस्म और उसके बाद मेहंदी और डीजे नाइट हुई। 16 जनवरी को दोपहर में शादी के बाद शाम को विदाई हुई। शादी समारोह में दोनों परिवारों समेत कुल 60 लोग शामिल हुए।


ऐसी है नीरज और हिमानी की लव स्टोरी

हिमानी मोर के परिवार ने बताया कि, शादी की तैयारियां कई महीनों से चल रही थीं। हिमानी मोर की मां मीना मोर ने कहा कि, "दोनों परिवार एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते थे। भगवान की कृपा से मेरी बेटी की शादी देश के गौरव नीरज चोपड़ा से हुई। नीरज और हिमानी एक-दूसरे से बात भी करते थे। दोनों व्यक्तियों और परिवारों की सहमति के बाद मामला आगे बढ़ा।"

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नीरज और हिमानी मोर एक दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों की पहली मुलाकातअमेरिका में हुई थी। हालांकि, दोनों की प्रेम कहानी के बारे में लोग ज्यादा कुछ नहीं जानते हैं लेकिन दोनों ने शादी की प्लानिंग दो महीने पहले ही की थी। दरअसल, शादी का फैसला अचानक इसलिए हुआ क्योंकि नीरज 2028 ओलंपिक तक काफी व्यस्त हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।