Omicron India Live Updates: देश में एक्टिव मामलों की संख्या 11,17,531 है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 13.11 फीसदी है
असम के राज्यपाल जगदीश मुखी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया कि गायिका लता मंगेशकर अभी भी ICU वार्ड में हैं लेकिन उनके स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार हुआ है।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (Indian Council of Medical Research-ICMR) के मुताबिक, 12 जनवरी तक कुल 69,73,11,627 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं 12 जनवरी को 18,86,935 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।
पुणे में कोरोना और ओमीक्रोन वेरिएंट पर रोक लगाने के लिए कोविड मुक्त गांव (Covid-Free Village) प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है। इसमें प्रथम पुरस्कार (1st place) जीतने वाले गांव को 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके बाद दूसरे विजेता को 25 लाख रुपये और तीसरे विजेता को 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 27,561 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 40 मरीजों की मौत हो गई है और 14,957 मरीज ठीक हो गए हैं। राज्य में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 87,445 है। पॉजिटिविटी रेट 26,22 फीसदी है।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस के 16,420 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन में 07 मरीजों की मौत हो गई है और 14,649 मरीज एक दिन में ठीक हुए हैं।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 46,723 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 32 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 2,40,122 हो गई है। सूबे में ओमीक्रोन के मामलों की संख्या बढ़कर 1,367 हो गई है। एक दिन में ओमीक्रोन के 86 नए मामले सामने आए हैं।
केरल में एक दिन में 12,742 नए कोविड के मामले सामने आए हैं
केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 12,742 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 23 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। एक दिन में 2,552 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 54,430 है। वहीं अब तक कुल 50,254 मरीजों की मौत हो चुकी है।
मुंबई पुलिस में 126 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है
महाराष्ट्र में अब तक 265 पुलिसकर्मियों की कोरोना से मौत हो गई है।
देश में ओमीक्रोन के कुल मामले बढ़कर 5,488 हो गए हैं।
देश में कल यानी 12 जनवरी को 1,94,720 नए मामले सामने आए थे। इसके मुकाबले आज 52,697 मामले अधिक आए हैं।
पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,47,417 नए मामले सामने आए हैं और 84,825 मरीज ठीक हुए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या 11,117,531 है। इसके साथ ही दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 13.11 फीसदी है।
दुनिया भर में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से दहशत का माहौल है। ओमीक्रोन संक्रमित मरीजों की संख्या भारत में तेजी से बढ़ रही है। इधर देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में भी दिनों दिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।