ओमीक्रोन के सब वेरिएंट BA.5 से बढ़ी टेंशन, कुछ ही हफ्तों में दोबारा कर सकता है संक्रमित, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

ओमीक्रोन का नया सब वेरिएंट BA.5 घातक साबित हो रहा है। यह संक्रमित मरीजों को कुछ ही हफ्तों में फिर से अपनी चपेट में ले रहा है। ऐसे में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है

अपडेटेड Jul 12, 2022 पर 9:12 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इन्‍फेक्‍शन के बाद BA.5 कुछ हफ्तों के अंदर दोबारा संक्रमित कर सकता है।

कोरोनो वायरस (Coronavirus) ने दुनिया भर को परेशान करके रखा है। जैसे ही लगता है कि ये अब शांत हो चुका है। वैसे ही दोबारा हमला कर देता है। कोरोना के एक के बाद एक नए वेरियंट सामने आ रहे हैं। इन दिनों देश में ओमीक्रोन के सब वेरिएंट BA.5 से टेंशन बढ़ गई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अभी तक यह धारणा थी कि वैक्‍सीनेशन या कुछ हद तक नैचुरल इम्‍युनिटी से दोबारा संक्रमण से बचाव होता है। हालांकि, यह बात हाल में सामने आए ज्‍यादातर वेरिएंट पर लागू नहीं होती है। इनमें BA.5 भी शामिल है। यह आपको कुछ ही हफ्तों में फिर से संक्रमित कर सकता है।

BA.5 और BA.4 सब वेरिएंट कई देशों में फैल चुका है। भारत, चीन, अमेरिका और कई यूरोपीय देशों में अपने पांव पसार चुका है। इन देशों में BA.5 और BA.4 की वजह से सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। ऐसे में BA.5 कई देशों में एक बहुत बड़ी मुसीबत बन गया है।

इन्‍फेक्‍शन के बाद BA.5 कुछ हफ्तों के अंदर दोबारा संक्रमित कर सकता है। इस तरह संक्रमित होने पर लोग एक ही महीने में फिर बीमार पड़ सकते हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि BA.5 अन्य सब वेरिएंट के मुकाबले बहुत तेजी से फैलता है। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के डीन का कहना है कि अगर पिछली बार संक्रमित होने के बाद आपके एंटीबड़ी बन गई है। वो मरीज संक्रमित हो रहे हैं। यहां तक कि कोरोना वायरस संक्रमण या वैक्सीनेशन के इम्युनिटी बढ़ी है। उनको भी यह BA.5 वेरिएंट अपनी चपेट में ले रहा है। कहने का मतलब ये हुआ कि अगगर आप साल 2020 में डेल्टा या ओमीक्रोन से संक्रमित हुए हैं। फिर भी आप BA.5 से संक्रमित हो सकते हैं। आपके अंदर जो इम्युनिटी बढ़ी है। BA.5 से यह बचाव नहीं कर पाएगी।

अमेरिका में पढ़ेगा बिहार के एक दिहाड़ी मजदूर का बेटा, 2.5 करोड़ रुपये की मिली स्कॉलरशिप


ऑस्‍ट्रेलियाई एक्‍सपर्ट्स ने बताया है कि BA.2 वेरिएंट से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्‍या में इजाफा हुआ है। चार हफ्तों के भीतर इनमें से कई लोग दोबारा संक्रमित हुए हैं। आशंका है कि छह से आठ हफ्तों में वे दूसरे वेरिएंट से संक्रमित हो जाते हैं। इसके पीछे BA.4 या BA.5 वेरिएंट हो सकते हैं। कुछ एक्‍सपर्ट्स इन स्‍ट्रेन को फैलने की सबसे ज्‍यादा क्षमता रखने वाला बता रहे हैं।

BA.4 और BA.5 से वैज्ञानिक भी चिंतित 

BA.4 या BA.5 को दुनिया में कई साइंटिस्‍ट पहले ही महामारी का अगला अध्‍याय कहने लगे हैं। र‍िसर्च जर्नल नेचर में छपी एक स्‍टडी काफी डराने वाली है। इसमें आशंका जताई गई है कि BA.4 और BA.5 वैक्‍सीन से उत्‍पन्‍न होने वाली एंटीबॉडीज के खिलाफ BA.2 के मुकाबले चार गुना ज्‍यादा प्रतिरोधक क्षमता रखता है। इस तरह इम्‍युनिटी और वैक्‍सीनेशन को ये चकमा देने में ज्‍यादा प्रभावी हैं। हाल में कई और स्टडीज में भी यह बात सामने आई है। इनमें पता चला है कि नए सब-वेरिएंट वैक्‍सीनेशन और नैचुरल इम्‍युनिटी का भी कोई असर नहीं पड़ता है। वैज्ञानिकों के लिए यह एक बहुत बड़ी चिंता की बात है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।