प्याज का रस नहीं पानी में भी छिपा है सेहत का खजाना, हार्ट से लेकर स्किन और बालों के लिए अचूक फायदे

Onion Water: प्याज कई ऐसे पोषक तत्वों और गुणों से भरपूर होती है। यह सेहत के लिए बहुत जरूरी माना गया है। इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं में फायदा मिलता है। पाचन तंत्र को मजबूत रखने के लिए भी प्याज का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इससे कई तरह की बीमारियों की छुट्टी हो जाती है

अपडेटेड May 31, 2023 पर 4:08 PM
Story continues below Advertisement
Onion Water: प्याज के पानी का सेवन शरीर को पोषण देने के साथ-साथ ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

Onion Water: बिना प्याज के सब्जी का स्वाद फिका लगता है। भारतीय किचन में प्याज और लहसुन जरूर मिल जाएगा। प्याज में सल्फर के गुण होते हैं। आमतौर पर लोग प्याज को काटने के बाद पानी से धोते हैं। वहीं कुछ लोग इसे पानी में भिगोकर भी रखते हैं। अक्सर हम जिस पानी में कटे हुए प्याज को भिगोते हैं। उसे बाद में फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्याज का पानी फेंकने की बजाय अगर हम उसका सेवन करें तो शरीर को गजब के फायदे मिल सकते हैं। प्याज में विटामिन B, विटामिन C, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, सोडियम और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। यह कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

प्याज के पानी से पाचन को शक्ति में सुधार होता है। प्याज में बहुत सारा फाइबर होता है। जिसे ओलिगोफ्रुक्टोज के नाम से जाना जाता है। यह एक घुलनशील फाइबर है। प्याज में इंसुलिन की भी अच्छी मात्र होती है। आंतों में मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया के लिए डायटरी फाइबर होता है। इससे कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

कोलेस्ट्रॉल के लिए रामबाण


प्याज का पानी कोलेस्ट्रॉल को घटाने में बहुत मददगार माना जाता है। प्याज के पानी का नियमित सेवन करने से लिपिड के जमाव को भी रोका जा सकता है। हालांकि इस परेशानी में लहसुन को भी असरदार माना जाता है।

ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए प्याज का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। प्याज के पानी में मैग्नीशियम की मात्रा होती है। मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में बहुत फायदेमंद माना जाता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए प्याज का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। आप डॉक्टर की सलाह के आधार पर प्याज का पानी पी सकते हैं।

शुगर रहता है कंट्रोल

ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए प्याज का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। प्याज में क्रोमियम की पर्याप्त मात्रा होती है। क्रोमियम ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। इसका सेवन ब्लड सर्कुलेशन को भी ठीक रखने में फायदेमंद होता है।

Diabetes का दुश्मन है यह फूल, ऐसे करें सेवन, मिलेगा खूब फायदा

पीलिया में फायदेमंद

खानपान में गड़बड़ी के कारण पीलिया की समस्या होती है। पीलिया की समस्या में नियमित रूप से प्याज का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। प्याज के पानी में सिरका या आंवला जूस मिलाकर पीने से पीलिया की समस्या में फायदा मिलता है। पीलिया में प्याज खाना भी फायदेमंद माना जाता है।

स्किन में आती है ग्लो 

प्याज में विटामिन A, B और C होता है। ये कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फास्फोरस से भी भरपूर होता है। प्याज के पानी को शहद के साथ मिलाकर त्वचा को साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

बालों के लिए फायदेमंद

प्याज का पानी बालों से जुड़ी कई दिक्कतों को दूर करने में मदद करता है। पानी में मौजूद सल्फर बालों की ग्रोथ में मदद करता है। इस पानी को बालों से डैंड्रफ खत्म करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप एक कॉटन बॉल से प्याज के पानी को बालों पर लगाएं और हल्के हाथों से करीब 5 मिनट तक मसाज करें।

कैसे बनाएं प्याज का पानी?

प्याज का पानी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक प्याज लें और इसे साफ करके छील लें। अब इसे बारीक टुकड़ों में काट लें और एक कटोरी में पानी भरकर इसे डाल दें। इस कटोरी को ढककर रात भर रखा रहने दें। सुबह में इस पानी का सेवन करें। प्याज के पानी में शहद और आंवला भी मिला सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।