Amazon से ऑर्डर किया ₹12,000 का इलेक्ट्रिक टूथ ब्रश, बदले में मिले MDH मसाले के चार पैकेट

Amazon के ग्राहक को इलेक्ट्रिक टूथ ब्रश के बदले एमडीएच मसालों के पैकेट की डिलिवरी का मामला सामने आया है। दरअसल एक ग्राहक ने एमेजॉन से 12,000 रुपये के ओरल बी टूथब्रश का ऑर्डल किया था। पर डिलिवरी में उसे ब्रश के बदले मसालों के चार पैकेट मिले। ग्राहक ने बताया कि इस मामले को एक साल से भी ज्यादा का वक्त बीत चुका है पर कंपनी की ओर से अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है

अपडेटेड Feb 14, 2023 पर 8:30 PM
Story continues below Advertisement
Amazon से ऑर्डर किया 12,000 का इलेक्ट्रिक टूथ ब्रश, बदले में मिले MDH मसाले के चार पैकेट

मौजूदा वक्त में कई सारे लोग शॉपिंग करने के लिए Amazon, Flipkart और इस तरह के दूसरे प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करते हैं। जहां इससे हमारी सुविधा में इजाफा हुआ तो वहीं दूसरी तरफ कई बार इसकी वजह से हमें समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि हमें ऑर्डर किए गए सामान के बदले कोई दूसरा सामान डिलीवर हो जाता है। ऐसा ही एक मामला अब Amazon से सामने आया है।

इलेक्ट्रिक टूथ ब्रश के बदले डिलीवर हुआ मसाले का पैकेट

एमेजॉन के ग्राहक को इलेक्ट्रिक टूथ ब्रश के बदले एमडीएच मसालों के पैकेट की डिलिवरी का मामला सामने आया है। दरअसल एक ग्राहक ने एमेजॉन से 12,000 रुपये के ओरल बी टूथब्रश का ऑर्डल किया था। पर डिलिवरी में उसे ब्रश के बदले मसालों के चार पैकेट मिले। ग्राहक ने बताया कि इस मामले को एक साल से भी ज्यादा का वक्त बीत चुका है पर कंपनी की ओर से अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है।

जियो ने आज 21 शहरों में लॉन्च की 5G सर्विस, क्या आपका शहर भी है लिस्ट में शामिल, यहां करें चेक


क्या है पूरा मामला

ट्विटर यूजर badassflowerbby के मुताबिक उनकी मां ने कैश ऑन डिलीवरी पर महंगे टूथब्रश का ऑर्डर दिया था। इसके लिए उन्होंने जिस बायर को चुना था उसने प्रोडक्ट की कीमत को सस्ता रखा था। हालांकि जब उन्होंने पैकेट रिसीव किया तो वह वजन में थोड़ा हल्का महसूस हुआ। उसे खोल कर देखने पर उसमें ब्रश की जगह एमडीएच मसाले के चार डिब्बे निकले।

यूजर ने ट्विटर पर की शिकायत

यूजर ने इस पूरे मामले को लेकर एक ट्वीट भी किया है। अपने ट्वीट में यूजर ने लिखा कि अमेजन आपने इस सेलर को अभी तक क्यों नहीं हटाया है जो कि ग्राहकों के साथ एक साल से भी ज्यादा वक्त से धोखधड़ी कर रहा है। मेरी मां ने 12 हजार का एक ओरल बी इलेक्ट्रिक टूथ ब्रश ऑर्डर किया और बदले में उनको एमडीएच मसाले के चार डिब्बे मिले। हमें पता चला है कि इस सेलर ने अब तक दर्जनों ग्राहकों के साथ ऐसी धोखाधड़ी की है। मेरी मां ने पेमेंट के लिए कैश ऑन डिलिवरी का ऑप्शन चुना था। लेकिन वे लोग जिन्होंने पहले ही पेमेंट किया था उनके पैसे अभी तक नहीं मिले हैं।

इस तरह से की गई धोखाधड़ी

यूजर्स ने अपने ट्वीट्स की सीरीज में बताया कि सेलर ने महंगे सामानों की कीमतों पर 1 से 3 हजार रुपये तक का डिस्काउंट रखा था। जिस वजह से कई सारे लोगों ने उसे ऑर्डर किया था। सभी को ऑनलाइन ऑर्डर करने से पहले सेलर्स की जांच कर लेना चाहिए। अमेजन को टाग करते हुए यूजर ने लिखा कि यह बेहद ही बुरा है कि आपने एक साल से भी ज्यादा वक्त तक उस सेलर को अपने प्लेटफार्म पर जगह दे रखी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।