दुनिया का सबसे पॉपुलर सिनेमा अवॉर्ड्स ऑस्कर (Oscar) ने नॉमिनेशन लिस्ट जारी कर दी है। 96वें ऑस्कर के होस्ट और अभिनेता जाजी बीट्ज और जैक क्वैड (Zazie Beetz and Jack Quaid) ने नॉमिनेशन लिस्ट अनाउंस की है। इस साल इस लिस्ट में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रहीं ओपेनहाइमर (Oppenheimer) और बार्बी (Barbie) का दबदबा है। 2023 ऑस्कर जहां भारतीय फिल्मों के लिए काफी अच्छे साबित हुए थे वहीं 2024 की इस लिस्ट में भारतीय सिनेप्रेमी थोड़ा हताश जरूर होंगे।
