Pakistani Chaiwala: 2016 में जिया अली नाम के एक पाकिस्तानी फोटोग्राफर ने एक चायवाले की तस्वीर खींची थी। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के आते ही लोगों ने इसे जमकर वायरल कर दिया। चायवाले की नीली आंखें इस फोटो की हाइलाइट बनीं। इस चायवाले का नाम है अरशद खान। खैर अरशद के अब अच्छे दिन आ चुके हैं और वो लंदन में एक कैफे के मालिक बन चुके हैं।
