Get App

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद ट्रोल हो रही पाकिस्तानी एक्ट्रेस सहर शिनवारी, सोशल मीडिया पर लिखा था कि शुक्रवार को नहीं हार सकती पाकिस्तान

ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद पाकिस्तान की फेमस अभिनेत्री सहर शिनवारी को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है। सहर को यह ट्रोलिंग उनके एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सहनी पड़ रही है। सोशल मीडिया पर लोग जम कर उनके दावों को लेकर मीम बना रहे हैं और ट्रोल कर रहे हैं। आइये जान लेते हैं कि आखिर सहर शिनवारी ने ऐसा क्या पोस्ट किया था कि जिसकी वजह से उनको ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Oct 21, 2023 पर 6:45 PM
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद ट्रोल हो रही पाकिस्तानी एक्ट्रेस सहर शिनवारी, सोशल मीडिया पर लिखा था कि शुक्रवार को नहीं हार सकती पाकिस्तान
भारत के हाथों करारी शिकस्त का सामना करने के बाद पाकिस्तानी टीम पुणे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जब मैच में उतरी तो फैंस को उनसे काफी उम्मीदें थीं। पर पाकिस्तानी टीम ने उन सभी पर पानी फेर दिया

भारत के हाथों करारी शिकस्त का सामना करने के बाद पाकिस्तानी टीम पुणे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जब मैच में उतरी तो फैंस को उनसे काफी उम्मीदें थीं। पर पाकिस्तानी टीम ने उन सभी पर पानी फेर दिया। पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का समना करना पड़ा। पर अब इस हार के बाद पाकिस्तान की फेमस अभिनेत्री सहर शिनवारी को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है। सहर को यह ट्रोलिंग उनके एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सहनी पड़ रही है। सोशल मीडिया पर लोग जम कर उनके दावों को लेकर मीम बना रहे हैं और ट्रोल कर रहे हैं। आइये जान लेते हैं कि आखिर सहर शिनवारी ने ऐसा क्या पोस्ट किया था कि जिसकी वजह से उनको ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है।

क्या पोस्ट किया था सहर शिनवारी ने

पाकिस्तानी अभिनेत्री सहर शिनवारी ने अपने सोशल मीडिया पर बयान देते हुए लिखा कि पाकिस्तान शुक्रवार को कभी भी मैच नहीं हारता है। मेरे ट्वीट को मार्क करके रख लीजिए। इंशाअल्लाह ऑस्ट्रेलिया को नाकों चने चबवाएंगे। हालांकि उनका यह दावा उल्टा पड़ गया और पाकिस्तानी टीम ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार गई। इससे पहले शहर शिनवारी भारत और बंग्लादेश मैच के दौरान कुछ ऐसा ही ट्वीट किया था।

उर्वशी रौतेला को किया उनका iPhone चुराने वाले ने मेल, लिखा अगर फोन चाहिए तो करनी होगी मेरे भाई की हेल्प | Moneycontrol Hindi

बांग्लादेश और भारत मैच में शिनवारी ने किया था यह ट्वीट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें