भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते पूरी दुनिया जानती है। दोनों देश पड़ोसी है। एक दूसरे के नजदीक हैं। लेकिन रिश्तों के नजरिए से देखा जाए तो बहुत दूर हैं। दोनों देशों के बीच तालमेल सही नहीं होने के कारण हमेशा रिश्तों में कड़वाहट बनी रहती है। इस बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पाकिस्तान की एक लड़की को भारतीय लड़के से प्यार हो गया है। अब लड़की का रो-रो कर बुरा हाल है। वो पूछ रही है कि आखिर इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए क्या करें। यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
यह वीडियो किसी और का नहीं, बल्कि पाकिस्तान की मशहूर कंटेंट क्रिएटर आयमन साजिद का है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हो चुका है कि उसे 11 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो में आयमन रोते हुए, अपने दिल का हाल बयां करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वे अपनी प्रेम कहानी के बारे में लोगों को बता रही हैं।
आयमन का घर की छत पर रो-रो कर बुरा हाल
वायरल हो रहे वीडियो में पाकिस्तानी लड़की आयमन अपने घर की छत पर रोती हुई नजर आ रही है। पीछे पहाड़ियां और खेत नजर आ रहे हैं। वो काफी परेशान नजर आ रही हैं। अयमन अपने सिर पर हाथ रखकर रोने लगती है। वो अपने आंसुओं को भी रोकने की कोशिश कर रही है। दिवार के सहारे झुककर जमीन पर गिर जाती है। वो बेहद निराश और हताश है। उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि वो समझ नहीं पा रही हैं कि क्या करें। गम के पहाड़ के नीचे दबकर टूटती हुई नजर आ रही है। ऐसा लगता है कि हाल ही में उन्हें पता चला कि जिससे वो सच्चा प्यार करती हैं, वो पाकिस्तानी नहीं, बल्कि एक हिंदुस्तानी है।
सोशल मीडिया में कमेंट्स की बौछार
आयमन के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की हैं। कुछ यूजर्स ने आयमन के हालात के प्रति सहानुभूति जताई है। वहीं कुछ यूजर्स ने मजाक भी उड़ाया है। एक यूजर ने लिखा कि आयमन की लव स्टोरी शायद राजनीतिक और भूगोलिक दीवारों को तोड़ सकती है। एक यूजर ने कहा कि उस लड़के को वाघा बॉर्डर बुला लो। दोनों मिलकर परेड देखना। फिर जैसे ही गेट खुले, भागकर उसके पास चली जाना।
आयमन के सोशल मीडिया प्रोफाइल से पता चलता है कि वह अक्सर फर्जी कहानियों से जुड़े ऐसे वीडियो बनाती रहती हैं। इंटरनेट यूजर्स का कहना है कि यह वीडियो उनके कई अन्य वीडियो की तरह इसे भी फर्जी हो सकता है।