Get App

Video: पाकिस्तानी लड़की भारतीय लड़के के प्यार में पागल! रो-रो कर बुरा हाल, वीडियो वायरल

Pakistani Girl Video Viral: सोशल मीडिया में इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पाकिस्तान की कंटेंट क्रिएटर आयमन साजिद का रो-रो कर बुरा हाल हैं। आयमेन एक भारतीय लड़के से प्यार करने के कारण मेंटली परेशान नजर आ रही हैं। वो कह रही है कि उसे एक भारतीय लड़के से प्यार हो गया है। अब उसे क्या करना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 19, 2024 पर 1:05 PM
Video: पाकिस्तानी लड़की भारतीय लड़के के प्यार में पागल! रो-रो कर बुरा हाल, वीडियो वायरल
Pakistani Girl Video Viral: पाकिस्तानी लड़की रो-रो कर अपना हाल बयां कर रही है।

भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते पूरी दुनिया जानती है। दोनों देश पड़ोसी है। एक दूसरे के नजदीक हैं। लेकिन रिश्तों के नजरिए से देखा जाए तो बहुत दूर हैं। दोनों देशों के बीच तालमेल सही नहीं होने के कारण हमेशा रिश्तों में कड़वाहट बनी रहती है। इस बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पाकिस्तान की एक लड़की को भारतीय लड़के से प्यार हो गया है। अब लड़की का रो-रो कर बुरा हाल है। वो पूछ रही है कि आखिर इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए क्या करें। यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

यह वीडियो किसी और का नहीं, बल्कि पाकिस्तान की मशहूर कंटेंट क्रिएटर आयमन साजिद का है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हो चुका है कि उसे 11 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो में आयमन रोते हुए, अपने दिल का हाल बयां करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वे अपनी प्रेम कहानी के बारे में लोगों को बता रही हैं।

आयमन का घर की छत पर रो-रो कर बुरा हाल

वायरल हो रहे वीडियो में पाकिस्तानी लड़की आयमन अपने घर की छत पर रोती हुई नजर आ रही है। पीछे पहाड़ियां और खेत नजर आ रहे हैं। वो काफी परेशान नजर आ रही हैं। अयमन अपने सिर पर हाथ रखकर रोने लगती है। वो अपने आंसुओं को भी रोकने की कोशिश कर रही है। दिवार के सहारे झुककर जमीन पर गिर जाती है। वो बेहद निराश और हताश है। उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि वो समझ नहीं पा रही हैं कि क्या करें। गम के पहाड़ के नीचे दबकर टूटती हुई नजर आ रही है। ऐसा लगता है कि हाल ही में उन्हें पता चला कि जिससे वो सच्चा प्यार करती हैं, वो पाकिस्तानी नहीं, बल्कि एक हिंदुस्तानी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें