फ्लाइट के अंदर लोगों से पैसे मांगता दिखा पाकिस्तानी व्यक्ति, अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

अक्सर ट्रेन और बसों में भी कई सारे लोग भीख मांगते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन आपने शायद ही कभी ऐसा सुना हो या देखा हो कि ट्रेन में कोई भीख मांग रहा हो। लेकिन अब यह बात सच साबित हो गई है। जी हां गरीबी और आर्थिक तंगी की मार झेल रहे पाकिस्तान से ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला दुखद वीडियो सामने आया है। यहां पर एक आदमी को प्लेन के अंदर लोगों से पैसा मांगते हुए देखा जा सकता है

अपडेटेड Jul 14, 2023 पर 9:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पाकिस्तान में एक आदमी को प्लेन के अंदर लोगों से पैसा मांगते हुए देखा जा सकता है

आप में से कई सारे लोगों का सामना अपनी रोजाना की जिंदगी में भिखारियों से होता होगा। अक्सर ट्रेन और बसों में भी कई सारे लोग भीख मांगते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन आपने शायद ही कभी ऐसा सुना हो या देखा हो कि ट्रेन में कोई भीख मांग रहा हो। लेकिन अब यह बात सच साबित हो गई है। जी हां गरीबी और आर्थिक तंगी की मार झेल रहे पाकिस्तान से ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला दुखद वीडियो सामने आया है। यहां पर एक आदमी को प्लेन के अंदर लोगों से पैसा मांगते हुए देखा जा सकता है। हालांकि वीडियो में दिखने वाले उस व्यक्ति का कहना है कि वह लोगों से भीख नहीं बल्कि चंदा मांग रहा था। आइये जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

किस वजह से लोगों से पैसा मांग रहा शख्स

पाकिस्तान के प्लेन में लोगों से पैसे मांगने वाले शख्स का कहना है कि वह भीख नहीं मांग रहा है बल्कि चंदा बटोर रहा है। उसे यह पैसा पाकिस्तान में एक मदरसा बनाने के लिए चाहिए। इसके लिए जो भी लोग पैसा देना चाहें उसे दे सकते हैं। अब इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आदमी प्लेन में बैठे लोगों से यह भी कह रहा है कि आप पैसा देने के लिए उठे नहीं मैं खुद आपके पास आकर पैसा ले लूंगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।