पाकिस्तानी Ticktoker पर Google है फिदा! आखिर क्या है पूरा मामला, देखकर कहेंगे तौबा-तौबा

पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार मिनाहिल मलिक को इस समय में सबसे ज्यादा भारत में सर्च किया जा रहा है। मिनाहिल मलिक का एक प्राइवेट वीडियो लीक हुआ, जिसके बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इसके अलावा मिनाहिल मलिक भारत में पॉपुलर हो गई और उन्हें गूगल पर तेजी से सर्च भी किया जा रहा है। मिनाहिल मलिक के लिए गूगल सर्च में भारत में 100 गुना इजाफा हुआ है

अपडेटेड Nov 14, 2024 पर 5:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारत में इन दिनों पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार चर्चा का विषय बनी हुई हैं, गूगल ट्रेंड में भी टॉप पर हैं आखिर भारत में मिनाहिल को क्यों सर्च किया जा रहा है? (image source: instagram)

सोशल मीडिया की ताकत का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि एक वीडियो से आप अर्श पर या फर्श पर पहुंच सकते हैं। ऐसा ही कुछ पाकिस्तान की एक सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर के साथ भी हुआ।गूगल पर मिनाहिल मलिक (Minahil Malik) का नाम टॉप सर्च में है। हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है। वजह है कि मिनाहिल मलिक का एक प्राइवेट वीडियो लीक हुआ था। इसके बाद मिनाहिल ने इंस्टाग्राम से हमेशा के लिए दूरी बना ली थी, लेकिन एक बार फिर वह ट्रेंड कर रही हैं, क्योंकि अब मिनाहिल मलिक ने सोशल मीडिया पर वापसी कर ली है।

मिनाहिल ने अपनी एक वीडियो शेयर की है। जिस वजह से वह गूगल पर एक बार फिर तेजी से सर्च हो रही हैं। पाकिस्तान ही नहीं बल्कि भारत में भी मिनाहिल मलिक को खूब सर्च किया जा रहा है। पाकिस्तान की मिनाहिल को देखने के लिए लोगों में दिलचस्पी उनके नए वीडियो को देखने के बाद आई हैं। पाकिस्तान में यह वीडियो 'टिकटॉक वायरल वीडियो’ कीवर्ड से सर्च किया जा रहा है।

मिनाहिल का वायरल वीडियो


मिनाहिल मलिक ने अपने डांस का वीडियो 1 अगस्त को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वो वीडियो अब 2 महीने बाद तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक 4.2 मिलियन से ज्यादा देखा जा चुका है और इस समय यह वीडियो सबसे ज्यदा ट्रेंड कर रहा है। वीडियो में मिनहिल काले रंग का टॉप और काले चश्मे पहने हुए ‘मामूशी’ गाने पर बेहद जोश के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। मिनाहिल ने इस वीडियो को कैप्शन लिखा है, “’क्योंकि ये ट्रेंड में है’। इसके साथ ही उन्होंने हार्ट का एक इमोजी भी डाला। यह वीडियो भारत के इन राज्यों जैसे बिहार और यूपी में काफी सर्च किया जा रहा है।

Google पर सर्च हो रहा कीवर्ड्स

Google Trends डेटा के अनुसार, ‘पाकिस्तानी HD वीडियो’ और ‘पाकिस्तानी वायरल MMS’ जैसे कई कीवर्ड्स के साथ ये वीडियो सर्च किया जा रहा है। चंडीगढ़ में ‘पाकिस्तानी HD वीडियो’ कीवर्ड से इसे गूगल पर लोग सर्च कर रहे हैं। जिस तरह से ये सर्च किया जा रहा है उससे लगता है कि यह आंकड़ा काफी ज्यादा होने वाला है। इस पूरे मामले पर कई लोग कमेंट कर रहे हैं।कुछ लोगों ने इसे लाइमलाइट में आने का तरीका बताया तो वहीं कुछ लोगों ने उन्हें सपोर्ट भी किया। तो वहीं पाकिस्तानी अभिनेत्री मिशी खान ने मलिक की आलोचना की, और  कहा कि उन्होंने प्रसिद्धि के लिए वीडियो लीक किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।