अगर आपको भी सोशल मीडिया पर वायरल कंटेट देखना पसंद है तो आपको पावरी गर्ल तो याद होगी हीं। इस पाकिस्तानी सेंसेशन का नाम दानानीर मोबीन है। हाल ही में इनकी शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिसके बाद से लोग इन्हें शादी की बधाइयां दे रहे हैं। मोबीन दुल्हन के लिबास में दूल्हे के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं। ऐसे में फैन भी इन तस्वीरों को सच मान बैठे हैं। ये तस्वीरें सच नहीं है दरअसल ये मोबीन के नए सीरियल के वायरल हुए सीन हैं। इन दिनों वो पाकिस्तानी ड्रामा 'मुहब्बत गुमशुदा मेरी' में बतौर लीड काम कर रही हैं।
अपने ड्रामा से तस्वीरें की शेयर
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दानानीर मोबीन कैप्शन में लिखा था कि इस तरह वो आगे भी खुशी-खुशी रहने लगे। सच्ची मोहब्बत मिल ही जाती है। ये कितने कमाल का सफर था। आप सबके प्यार के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। उम्मीद है कि जोबिया और सईम ने प्यार से प्यार करना सीखा। आप सब की जोबिया।
ये तस्वीरें जोबिया के कैरेक्टर की हैं जिसे पर्दे पर दानानीर मोबीन निभाती हैं। साथ ही सईम के कैरेक्टर के रूप में खुशाल खान नजर आ रहे हैं। दोनों अपनी वेडिंग ड्रेसेस में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। जैसे ही दोनों ने शादी की तस्वीरें शेयर की लोगों को लगा दोनों ने असल में शादी कर ली और फिर क्या बधाइयों का सिलसिला चल पड़ा। एक यूजर ने कमेंट किया कि उफ्फ! आप दोनों किसी सपने से कम नहीं लग रहे हो, सीरियल की एंडिंग पसंद आई। दूसरे ने कमेंट किया सिर्फ हैप्पी एंडिंग देखने के लिए अब मैं पूरा ड्रामा देखूंगा।