Get App

Villa Vari: भारतीय मूल के अरबपति ने खरीदा दुनिया का सबसे महंगा घर, स्विट्जरलैंड में है ये खास विला

Villa Vari Pics: दुनियाभर के टॉप 10 सबसे महंगे घरों में शामिल विला वारी को भारत के अरबपति पंकज ओसवाल ने खरीद लिया है। उन्होंने इस विला का नाम अपनी दोनों बेटियों के नाम पर रखा है। कभी ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले पंकज ओसवाल अब स्विट्जरलैंड में रह रहे हैं। उनके इस शानदार विला से एल्प की बर्फ से ठकी चोटियां दिखाई देती हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 27, 2023 पर 1:35 PM
Villa Vari: भारतीय मूल के अरबपति ने खरीदा दुनिया का सबसे महंगा घर, स्विट्जरलैंड में है ये खास विला
Villa Vari का नाम पंकज और राधिका ओसवाल की दो बेटियों के नाम पर रखा गया है।

Villa Vari interior: भारतीय मूल के अरबपति पंकज ओसवाल और उनकी पत्नी राधिका ओसवाल ने हाल ही में दुनिया के सबसे महंगे घरों में शूमार स्विट्जरलैंड के एक विला को खरीदा है। स्विट्जरलैंड के एक बेहद प्यारे गांव Gingins में ये Villa Vari बना हुआ है। ये कुल 4.3 लाख स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इस विला के सामने से एल्प की बर्फ से ढकीं पहाड़ियां दिखाई देती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक ओसवाल ने इस घर को खरीदने के लिए 1649 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। ये दुनिया के दस सबसे महंगे घरों में से एक है। इस घर को कभी Christina Onassis ने खरीदा था, जो एक ग्रीक शिपिंग कंपनी के दिग्गज Aristotle Onassis की बेटी हैं।

Wilkes ने किया है पूरा विला रिडिजाइन

सबसे मशहूर इंटीरियर डिजाइनर Jeffrey Wilkes को इस प्रॉपर्टी को पूरी तरह से रेनोवेट करने का काम सौंपा गया था। Wilkes ने ही इंडिया में ओबेरॉय उदयविलास और लीला होटल्स के इंटीरियर को डिजाइन किया है। पंकज ओसवाल, अभय कुमार ओसवाल दिग्गज इंडस्ट्रियलिस्ट के बेटे हैं। अभय Oswal Agro Mills और Oswal Greentech के फाउंडर हैं। अभय कुमार ओसवाल का 2016 में ही देहांत हो गया था। उनके जाने के बाद Oswal Group Global की बागडोर पंकज ओसवाल ने अपने हाथों में ले ली।

ऑस्ट्रेलिया से स्विट्जरलैंड में शिफ्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें