Get App

परिणीति और राघव ने प्लेन के इकोनॉमी क्लास में किया सफर, सात फेरे लेने के लिए पहुंचे राजस्थान

अपनी शादी के ग्रैंड सेलिब्रेशन के लिए परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जयपुर पहुंच गए हैं। इस फेमस कपल को शुक्रवार की सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। मीडिया में वायरल हो रही तस्वीरों के मुताबिक राघव और परिणीति इकोनॉमी क्लास में सफर करते हुए देखे गए। परिणीति लाल रंग का सूट पहने हुए नजर आ रही थीं।

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Sep 22, 2023 पर 2:46 PM
परिणीति और राघव ने प्लेन के इकोनॉमी क्लास में किया सफर, सात फेरे लेने के लिए पहुंचे राजस्थान
बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (PARINEETI CHOPRA) और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (RAGHAV CHADHA) शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अपनी शादी के ग्रैंड सेलिब्रेशन के लिए ये दोनों ही कपल जयपुर पहुंच गए हैं। ये दोनों आज ही दिल्ली से जयपुर के लिए रवाना हुए थे। इस फेमस कपल को शुक्रवार की सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। मीडिया में वायरल हो रही तस्वीरों के मुताबिक राघव और परिणीति इकोनॉमी क्लास में सफर करते हुए देखे गए। इन दोनों ने ही कुछ दिनों पहले ही सगाई रचाई थी। सगाई समारोह दिल्ली में आयोजित किया गया था। जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी नजर आईं थीं।

फोटोग्राफर्स ने दिल्ली एयरपोर्ट पर क्लिक की तस्वीरें

राघव और परिणीति की प्लेन के अंदर की तस्वीरें एयरपोर्ट पर फोटोग्राफर्स के स्पॉट किए जाने के कुछ देर बाद सामने आई थीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में परिणीति एयरपोर्ट में एंट्री करते हुए नजर आ रही थीं। परिणीति लाल रंग का सूट पहने हुए नजर आ रही थीं। वहीं राघव चड्ढा इस दौरान हाथ जोड़ कर फोटोग्राफर्स का अभिवादन करते हुए नजर आए। राघव के साथ उनके परिवार के सदस्य भी शामिल रहे।

मीडिया में वायरल हो रही तस्वीरों के मुताबिक राघव और परिणीति इकोनॉमी क्लास में सफर करते हुए देखे गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें