Get App

BPSC 70th Exam: पटना के डीएम ने BPSC अभ्यर्थी पर जड़ दिया थप्पड, आखिर ऐसा क्यों हुआ, जानें पूरी डिटेल

Patna BPSC 70th Prelims Exam Ruckus: बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं परीक्षा के बाद छात्रों ने हंगामा किया, जिसमें डीएम चंद्रशेखर सिंह ने गुस्से में एक छात्र को थप्पड़ मारा। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और सफाई दी कि किसी छात्र को थप्पड़ मारने की मंशा नहीं थी। आयोग ने परीक्षा को पारदर्शी बताया

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 14, 2024 पर 4:03 PM
BPSC 70th Exam: पटना के डीएम ने BPSC अभ्यर्थी पर जड़ दिया थप्पड, आखिर ऐसा क्यों हुआ, जानें पूरी डिटेल
पटना डीएम के खिलाफ हो गई शिकायत.

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा के बाद पटना के कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा केंद्र पर छात्रों ने हंगामा किया। स्थिति संभालने के लिए DM चंद्रशेखर सिंह और SSP राजीव मिश्रा मौके पर पहुंचे। छात्रों को समझाने के दौरान डीएम चंद्रशेखर सिंह ने गुस्से में आकर एक छात्र को थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा कि हंगामे के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी।प्रशासन ने बताया कि छात्रों ने ट्रॉली लगाकर सड़क जाम कर दी थी, जिससे अव्यवस्था फैल गई।

इसी दौरान केंद्राधीक्षक को हार्ट अटैक आया, जिन्हें डीएम ने तुरंत अस्पताल भिजवाया। प्रशासन ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति नियंत्रित की और कहा कि किसी छात्र को थप्पड़ मारने की मंशा नहीं थी। इस मामले पर डीएम और आयोग ने पूरी परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बताया।

पटना जिला प्रशासन की सफाई

प्रशासन ने बताया कि छात्रों के हंगामे के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। कुछ लोगों ने ट्रॉली लगाकर सड़क जाम कर दिया, जिससे अव्यवस्था फैल गई। इस दौरान केंद्राधीक्षक राम इक़बाल सिंह को हार्ट अटैक आया, जिन्हें डीएम ने तुरंत अस्पताल भिजवाया। प्रशासन ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया, लेकिन किसी परीक्षार्थी को थप्पड़ मारने की कोई मंशा नहीं थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें