Get App

RIP Pele: फुटबॉल का एक बादशाह, जिसने विरोधियों के दिल पर राज किया

Pele Death: कैंसर जीता, फुटबॉल का बादशाह जिन्दगी के मैदान में शेष बची सांसों की लड़ाई हार गया। लेकिन `हार गया` ऐसा लिखना ठीक नहीं क्योंकि मौत से राजा-रंक-फकीर सभी हार जाते हैं। देह मिटती है, देह खपाकर कमाया हुआ नाम नहीं मरता— वह अमर हो जाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 31, 2022 पर 4:13 PM
RIP Pele: फुटबॉल का एक बादशाह, जिसने विरोधियों के दिल पर राज किया
सदी के महानतम फुटबॉलर में शुमार पेले अब दुनिया में नहीं हैं (FILE PHOTO)

चंदन श्रीवास्तव

Pele Death: सदी के महानतम फुटबॉलर में शुमार पेले अब दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी कहानी दुनिया के वंचितों की मेहनत और ताकत का प्रतीक बनकर हमेशा अमर रहेगी। कैंसर जीता, फुटबॉल का बादशाह जिन्दगी के मैदान में बाकी बची सांसों की लड़ाई हार गया। लेकिन `हार गया` ऐसा लिखना ठीक नहीं क्योंकि मौत से राजा-रंक-फकीर सभी हार जाते हैं. सो, देखा ये जाना चाहिए कि दम टूटने के ऐन पहले तक किसने ऐसी कीर्ति कमायी कि उसकी कहानी अमर हो गई। और, इस एक अर्थ में एडसन आरांतेस दो नासीमेंतो उर्फ पेले की कहानी अमर रहेगी।

देह मिटती है, देह खपाकर कमाया हुआ नाम नहीं मरता— वह अमर हो जाता है। जब आप देह खपाते हैं तो आपको एक नया नाम मिलता है और इस नाम को कोई नहीं मिटा पाता, शायद समय भी नहीं बशर्ते आपने जो नाम कमाया है, वह समय की धारा को बदल देने वाला हो। पेले के नाम के साथ ऐसा ही हुआ और एक बार नहीं कई बार हुआ। शायद ही कोई उन्हें कोई एडसन आरांतेस दो नासीमेंतो के नाम से याद करता है, सब उन्हें `पेले` कहते हैं. `पेले` देह खपाकर कमाया हुआ नाम था, खालिस अपनी मेहनत से रचा हुआ अपना नाम !

और, यह नाम देशों-महादेशों की सरहद को लांघकर लोगों के दिलों में पलती जीत की उम्मीद का नाम बन गया। यह नाम बड़े-बड़ों की हैसियत को उलांघ जाने वाला नाम था, एक ऐसा नाम कि विश्व की महाशक्ति कहलाने वाले अमेरिका का राष्ट्रपति जब हाथ मिलाये तो उसे कहना पड़ेः मैं रोनाल्ड रीगन हूं, संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रपति। लेकिन आपको अपना परिचय देने की जरूरत नहीं क्योंकि हर कोई जानता है कि पेले कौन है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें