Food for Piles: इस सब्जी को खाते ही जड़ से खत्म हो जाएगी बवासीर, जानिए कितने दिन खाएं

Food for Piles: गलत खान-पान की वजह पाइल्स की परेशानी बढ़ जाती है। करीब 50 फीसदी लोग 50 साल की उम्र में बवासीर के लक्षणों का अनुभव करते हैं। पाइल्स के लिए मेडिकल में कई इलाज और दवाएं हैं। हालांकि आप कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए सूरन (Suran) एक जबरदस्त सब्जी है

अपडेटेड Jan 10, 2023 पर 11:45 AM
Story continues below Advertisement
सूरन की सब्जी के इस्तेमाल से पुरानी से पुरानी बवासीर को खत्म किया जा सकता है

Food for Piles: बवासीर (Piles) की बीमारी बहुत ही खतरनाक होती है। ये बीमारी कब्ज की तरह होती है।  अगर आपको एक हफ्ते तक कब्ज की समस्या है और आपका मल पास नहीं हो रहा है। तब ऐसी स्थिति में पाइल्स की समस्या हो सकती है। इस बीमारी में गुदा हिस्से के बाहर या अंदर मस्से या गांठ हो जाते हैं। जिनमें भयंकर दर्द होता है और कई बार खून बह सकता है। ऐसे में सूरन या ओल (जिमीकंद) का प्रयोग काफी फायदे वाला होता है। यह इस रोग में रामबाण की तरह काम करता है। इसका सीजन भी आ गया है। बवासीर के अलावा इस मौसम में होने वाली तमाम बीमारियों से भी यह बचाता है।

जानिए क्या है सूरन की सब्जी

सूरन को जिमीकंद या याम के नाम से भी जाना जाता है। अंग्रेजी में इसे Elephant Foot Yam कहते हैं। आयुर्वेद में कहा गया है कि सूरन में कब्ज, पेट में दर्द, प्लीहा और लिवर से जुड़ी बीमारियां दूर भागती हैं। इसका सेवन करने से खट्टी डकार की समस्या, अपच, हाथ और पैर में दर्द और कमजोरी में बहुत फायदेमंद होता है। इस सब्जी को मिट्टी के नीचे आलू की तरह उगाया जाता है। इसकी जड़ को खोदकर निकाला जाता है। कहा जाता है कि इसे हटाने के बाद भी इसकी जड़ें मिट्टी में रहती हैं और एक साल बाद फिर से सब्जी बन जाती है। सूरन में मौजूद गुण पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं। यह आसानी से पच भी जाता है। इसके अलावा सूरन में मौजूद गुण पेट में कीड़े, पेट दर्द और पाचन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करते हैं।

High Cholesterol: अच्छी तरह से समझ लें कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के संकेत और लक्षण, कभी न करें इग्नोर


कैसे खाएं सूरन की सब्जी

बवासीर की समस्या में सूरन की सब्जी का इस्तेमाल कई तरीके से किया जा सकता है। अगर आप खूनी बवासीर के मरीज हैं तो छाछ के साथ सूरन को उबालकर खा सकते हैं। सुबह और शाम खाएं। 2 हफ्ते में ही बेहतर नतीजे आने लगेंग। बवासीर में मरीजों को सूरन की सब्जी में कम तेल और मसाले का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा आप बवासीर की समस्या में सूरन के पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप सूरन को धूप में अच्छी तरह से सुखा लें। इसके बाद सूरन को अच्छी तरह से साफ कर लें और इसका पाउडर बना लें। अब इस पाउडर को छाछ में मिलाकर इसका सेवन करें। रोजाना 5 ग्राम सूरन का पाउडर खाने से आपको बवासीर की समस्या में बहुत फायदा मिलता है।

दो तरह की होती है बवासीर

बवासीर की समस्या में खानपान और लाइफस्टाइल का खास तौर से ध्यान देने की जरूरत है। इस बीमारी में लापरवाही जानलेवा मानी जाती है। बवासीर की समस्या दो तरह की होती है। एक खूनी बवासीर और दूसरी बादी बवासीर। खूनी बवासीर की समस्या ज्यादा लोगों में देखी जाती है। सूरन का सेवन खूनी बवासीर के मरीजों के लिए

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।