Food for Piles: बवासीर (Piles) की बीमारी बहुत ही खतरनाक होती है। ये बीमारी कब्ज की तरह होती है। अगर आपको एक हफ्ते तक कब्ज की समस्या है और आपका मल पास नहीं हो रहा है। तब ऐसी स्थिति में पाइल्स की समस्या हो सकती है। इस बीमारी में गुदा हिस्से के बाहर या अंदर मस्से या गांठ हो जाते हैं। जिनमें भयंकर दर्द होता है और कई बार खून बह सकता है। ऐसे में सूरन या ओल (जिमीकंद) का प्रयोग काफी फायदे वाला होता है। यह इस रोग में रामबाण की तरह काम करता है। इसका सीजन भी आ गया है। बवासीर के अलावा इस मौसम में होने वाली तमाम बीमारियों से भी यह बचाता है।
