बिहार का गया जिला, जिसे लोग बड़े आदर से "गयाजी" कहते हैं। गया क्षेत्र को धार्मिक नगरी के रूप में भी जाना जाता है। गया जी के हर कोने पर मंदिर हैं। उनमें स्थापित मूर्तियां प्राचीन काल की बताई जा रही हैं। मान्यता है कि भगवान राम, सीता और लक्ष्मण गया जी आए थे। यहां अपने पूर्वजों का पिंडदान किया था। तभी से यहां पिंडदान करने की महत्ता शुरू हो गई थी। गयाजी में पिंडदान करने से पूर्वजों की मोक्ष की प्राप्ति होती है। यहां देश-विदेश से भी अब लोग अपने पूर्वजों की मोक्ष की कामना के लिए पिंडदान करने आते हैं।