फरवरी में पीएम मोदी का इंटरनेशनल पॉडकास्ट, जानिए किससे होगी यह खास बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रीडमैन के साथ पॉडकास्ट करने का प्रस्ताव स्वीकार किया है। लेक्स फ्रीडमैन फरवरी के अंत में भारत आएंगे और पीएम मोदी के साथ बातचीत करेंगे। यह पॉडकास्ट दो बड़ी हस्तियों के विचारों का मिलन होगा, जो दुनियाभर के लोगों को प्रेरित करेगा

अपडेटेड Jan 20, 2025 पर 4:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
लेक्स फ्रीडमैन के यूट्यूब चैनल पर 45 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पॉडकास्ट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है। उनके पहले पॉडकास्ट ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की, और अब दुनियाभर से उनके साथ बातचीत करने के प्रस्ताव आने लगे हैं। पीएम मोदी ने अमेरिका के मशहूर पॉडकास्टर लेक्स फ्रीडमैन के साथ पॉडकास्ट करने का प्रस्ताव स्वीकार किया है। लेक्स फ्रीडमैन, जिनके यूट्यूब चैनल पर लाखों सब्सक्राइबर्स हैं। फरवरी के आखिर में भारत आएंगे। यह पहली बार होगा जब फ्रीडमैन भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को करीब से अनुभव करेंगे और प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत करेंगे।

लेक्स ने एक्स पर अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा कि वह इस ऐतिहासिक अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह पॉडकास्ट सिर्फ एक बातचीत नहीं होगी, बल्कि दो बड़ी हस्तियों के विचारों का मिलन होगा, जो दुनियाभर के लोगों को प्रेरित करेगा।

लेक्स फ्रीडमैन ने दी जानकारी


लेक्स फ्रीडमैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इस खबर को साझा किया। उन्होंने लिखा, "मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फरवरी के अंत में एक पॉडकास्ट करूंगा। मैंने अब तक भारत नहीं देखा है, इसलिए यहां की संस्कृति, इतिहास और लोगों को करीब से जानने को उत्सुक हूं।"

पहले पॉडकास्ट ने बनाया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री मोदी ने अपना पहला पॉडकास्ट नितिन कामत के साथ 10 जनवरी को किया था। इस पॉडकास्ट को यूट्यूब पर 40 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। यह वीडियो बीजेपी और प्रधानमंत्री के यूट्यूब चैनल पर भी उपलब्ध है, जहां इसे लाखों लोगों ने देखा और सराहा है।

 दुनिया के नामी पॉडकास्टर

लेक्स फ्रीडमैन के यूट्यूब चैनल पर 45 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। वे दुनिया की जानी-मानी हस्तियों जैसे डोनाल्ड ट्रंप, वोलोदिमीर जेलेंस्की, एलन मस्क, जेफ बेजॉस, और मार्क जुकरबर्ग के साथ पॉडकास्ट कर चुके हैं। अब इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम जुड़ने जा रहा है, जिससे यह बातचीत खास बनने वाली है।

Republic Day 2025: इंडोनेशियाई राष्ट्रपति का भारत दौरा, गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।