अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रीडमैन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पॉडकास्ट रविवार को प्रसारित हुआ। इसमें वैश्विक राजनीति, विज्ञान, टेक्नोलॉजी, भारत की .विकास यात्रा और प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तिगत नेतृत्व दृष्टिकोण पर गहन चर्चा हुई। पीएम मोदी ने पॉडकास्ट में अपने जीवन पर स्वामी विवेकानंद और महात्मा गांधी के प्रभावों को भी साझा किया। उन्होंने रामकृष्ण परमहंस आश्रम में बिताए समय और स्वामी आत्मस्थानंद के साथ अपने संबंधों के किस्से भी साझा किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्हें कभी अकेलापन महसूस नहीं हुआ है इसकी वजह ये है कि भगवान हमेशा उनके साथ रहते हैं। अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक, शोधकर्ता और पॉडकास्टर लेक्स फ्रीडमैन के साथ तीन घंटे से ज्यादा लंबी बातचीत हुई।
