एलॉन मस्क के बच्चों को पीएम मोदी ने गिफ्ट में दीं ये तीन किताबें, भारत के हर घर में पढ़ाई जाती हैं इनकी कहानियां

PM Modi Meets Elon Musk In US: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वाशिंगटन डीसी के ब्लेयर हाउस में एलन मस्क के परिवार से मुलाकात की। यह मुलाकात काफी अनोखी रही, जहां पीएम मोदी ने मस्क परिवार के साथ बातचीत की और बच्चों से भी मिलकर खुशी जताई। पीएम मोदी ने एलन मस्क के बच्चों को भारतीय साहित्य की किताबें गिफ्ट कीं

अपडेटेड Feb 14, 2025 पर 3:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पीएम मोदी ने बच्चों को भारतीय साहित्य की किताबें गिफ्ट कीं

PM Modi Meets Elon Musk In US: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय अमेरिकी दौरे पर हैं। वहीं अपने दौरे के पहले दिन पीएम मोदी ने अमेरिका के टेक अरबपति एलॉन मस्क से मुलाकात की। पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान एलॉन मस्क का पूरा परिवार भी साथ में दिखा। वहीं इस मुलाकात की खास बात ये है कि ब्लेयर हाउस में मुलाकात के दौरन पीएम मोदी ने एलॉन मस्क के बच्चों को उपहार भी दिए। पीएम मोदी के हाथ में उपहार देखकर बच्चे बेहद खुश हो गए थे।

मस्क के परिवार से पीएम मोदी ने की मुलाकात

पीएम मोदी, एलॉन मस्क के बच्चों के लिए गिफ्ट भी लेकर पहुंचे थे। जैसे ही बच्चों ने मोदी के हाथ में गिफ्ट्स देखे तो वो चहक उठे और पीएम मोदी के पास आकर गिफ्ट छीनने लगे। इसकी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दो दिन की अमेरिका यात्रा के दौरान गुरुवार को स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मस्क के बच्चों से भी बातचीत की और उन्हें कुछ किताबें उपहार में दीं। एलॉन मस्क अपने परिवार के साथ ब्लेयर हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड शिवोन ज़िलिस और तीन बच्चे भी थे।


पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया कि वाशिंगटन डीसी में एलॉन मस्क से उनकी अच्छी बातचीत हुई। उन्होंने अंतरिक्ष, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और मोबिलिटी जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की, जो मस्क को खास तौर पर पसंद हैं। उन्होंने कहा, "मैंने भारत में सुधारों और 'कम सरकार, ज्यादा शासन' की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की।" एक और एक्स पोस्ट में, मस्क ने अपने परिवार के साथ ली गई तस्वीरें साझा कीं और लिखा, "एलन मस्क के परिवार से मिलकर और अलग-अलग विषयों पर चर्चा करके खुशी हुई!"

पीएम मोदी ने बच्चों को दिया ये खास गिफ्ट

तस्वीरों में मस्क के बच्चों को उन्हें उपहार में दी गई किताबों के पन्ने उलटते हुए भी दिखाया गया है। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, पीएम मोदी ने मस्क के बच्चों को तीन किताबें गिफ्ट कीं – रवींद्रनाथ टैगोर की द क्रिसेंट मून, आर.के. नारायण की द ग्रेट कलेक्शन और पंडित विष्णु शर्मा की पंचतंत्र। मस्क ने पीएम मोदी को हीट शील्ड टाइल का एक टुकड़ा गिफ्ट किया, जो 13 अक्टूबर 2024 को स्टारशिप की पांचवीं टेस्ट फ्लाइट में इस्तेमाल हुआ था। स्पेसएक्स के सीईओ द्वारा यह गिफ्ट देने का वीडियो एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले महीने मस्क को नए अमेरिकी सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) का प्रमुख बनाया था। पीएम मोदी बुधवार शाम अमेरिकी राजधानी पहुंचे, जहां उनकी राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ द्विपक्षीय बैठक होनी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।