दावोस (Davos) में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की सालाना बैठक को अंदर से कवर करने के लिए छह YouTube सितारों को चुना गया है। डिजिटल सितारों के प्रतिनिधिमंडल में प्राजक्ता कोली (Prajakta Koli) उर्फ 'मोस्टली सेन' (Mostly Sane) शामिल हैं, जो वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की सालाना बैठक के लिए हर साल सैकड़ों विश्व नेता, बिजनेस टाइकून, CEO, सामाजिक कार्यकर्ता, मशहूर हस्तियां और अर्थशास्त्री दावोस के सुरम्य स्विस शहर में जुटते हैं। इस साल, दावोस 52 देशों और सरकार के प्रमुखों और लगभग 600 CEO की मेजबानी करेगा।
WEF की सालाना बैठक को कवर करने और प्रमुख मुद्दों पर ध्यान देने में मदद करने के लिए दुनिया के कुछ "सबसे रोमांचक और सामाजिक रूप से जागरूक डिजिटल क्रिएटर्स" को भी चुना गया है।
WEF की सालाना बैठक में हिस्सा लेने के लिए इस साल का प्रतिनिधिमंडल सोशल मीडिया क्रिएटर्स का सबसे बड़ा ग्रुप है। छह YouTube सितारों की मदद से दावोस 2023 230 मिलियन से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेगा।
Adanna Steinacker, लुइस विलार, प्राजक्ता कोली, वोडेमाया और नथालिया अर्चुरी दावोस 2023 में दिलचस्प स्टोरी के लिए नुसेर यासिन को ज्वाइन करेंगे, जिन्होंने पहले भी WEF को कवर किया है।
29 साल की प्राजक्ता कोली, उन महिलाओं में से हैं, जिन्होंने YouTube पर भारत के सबसे बड़े महिला-ऑपरेटेड कॉमेडी चैनल बनाया है। उनके YouTube चैनल, मोस्टली साने के 6.8 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।
ये कोली की कॉमेडी स्किट के लिए एक प्लेटफॉर्म के रूप में शुरू हुआ था, लेकिन हाल ही में बॉलीवुड में कुछ सबसे बड़े नामों के साथ उनके इंटरव्यू, उनके ट्रैवल व्लॉग से भरा पड़ा है।
मुंबई की रहने वाली प्राजक्ता कोली एक YouTuber होने के अलावा एक इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस भी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 7.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
उन्होंने पिछले साल 'जुग जुग जीयो' के साथ बड़े पर्दे पर शुरुआत की। फिल्म में अनिल कपूर, नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं।
कोली ने Netflix की बेमेल और दूसरी वेब सीरीज में भी अभिनय किया है। फोर्ब्स इंडिया 30 अंडर 30 पूर्व छात्र, उन्हें 2017 में ओबामा फाउंडेशन के एक प्रोग्राम में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिलने के लिए आमंत्रित किया गया था। WEF ने कहा कि वह इस साल महिला शिक्षा और जलवायु कार्रवाई पर कहानियां खोजने के लिए दावोस में हैं।