फिल्म एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) को लेकर अपनी एक पोस्ट के चलते विवादों में घिर गए हैं। अभिनेता ने व्यंग्य करते हुए भारत के मून मिशन (Moon Mission) को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक ट्वीट किया। उनकी इस पोस्ट पर न सिर्फ इंटरनेट यूजर्स बल्कि राजनीतिक गलियारे के लोग भी भड़क उठे, और उन्हें आलोचनाओं का सामना करन पड़ रहा है। लोगों ने उनके पोस्ट को असंवेदनशील और अपमानजनक करार दिया।
