Prayagraj Mahakumbh 2025 : "चिता जलेगी और हवा काली हो जाएगी। नदी को वह सब याद है, जो मनुष्य भूल गया है। जब गंगा रोएगी, तो उसके आंसू मैदानों पर गिरेंगे और ये सब शुरु हो गया है।" - ये सारे शब्द महाकुंभ में आए एक अघोरी बाबा के हैं, जिन्होंने काफी डरावनी भविष्यवाणी की हैं। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में 95 वर्षीय अघोरी बाबा कालपुरुष ने एक ऐसी भविष्यवाणी की है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। उनका भस्म से सना लाल चेहरा देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। उनके हाथों में एक इंसानी खोपड़ी है, जिससे वह पानी पीते हैं। बताया जाता है कि हिमालय में ध्यान लगाने से उनकी आवाज ऊंची हो गई है।
