Get App

महाकुंभ से रातोंरात अचानक कहां गायब हो गए IITian बाबा? अब सामने आए और खुद बताई सच्चाई

प्रयागराज महाकुंभ 2025 से मशहूर होने वाले आईआईटी वाले बाबा अभय सिंह जूना अखाड़े के आश्रम से गायब हैं, वो कहां गए? सब ये जानने के लिए बेताब नजर आ रहा हैं। वहीं प्रयागराज महाकुंभ से गायब होने की खबरों पर खुद आईआईटीयन बाबा अभय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 18, 2025 पर 6:25 PM
महाकुंभ से रातोंरात अचानक कहां गायब हो गए IITian बाबा? अब सामने आए और खुद बताई सच्चाई
महाकुंभ से गायब हुए IITian बाबा अभय सिंह

IIT baba at Mahakumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के शुरूआत के साथ ही IITian बाबा की काफी चर्चा है। महाकुंभ में चर्चा का विषय बने हुए आईआईटियन बाबा अभय सिंह को लेकर शुक्रवार को खबर आई कि वो प्रयागराज छोड़ कर चले गए हैं। लेकिन उन्होंने खुद सामने आकर सारी सच्चाई बताई है। कहा जा रहा था कि वह मीडिया वालों को इंटरव्यू दे देकर थक गए और उन्होंने कुंभ छोड़ने का फैसला कर लिया, लेकिन अब उन्होंने खुद मीडिया को बताया कि ऐसा कहा गया कि मैं वहां गुप्त साधना में गया हूं, जबकि मुझे आश्रम भेजा गया था।

रातों-रात कहां चले गए अभय सिंह

बता दें कि IITian बाबा अभय सिंह महाकुंभ में श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े का हिस्सा है। अभय सिंह ने आजतक का दिए इंटरव्यू में बताया कि, ‘उन्होंने गलत खबर फैला दी, मड़ी आश्रम के संचालकों ने रात को मुझे कुंभ से जाने के लिए बोल दिया था। उनको लगा ये फेमस हो गया है, इसे कुछ पता चलेगा तो हमारे खिलाफ जाएगा। उन्होंने कुछ भी बोल दिया कि मैं वहां से गुप्त साधना में चला गया हूं। वो लोग वैसे ही बकवास कर रहे हैं।

पहले आई थी ये बात

सब समाचार

+ और भी पढ़ें