Prayagraj Special Train : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है, हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट से पता चला है कि महाकुंभ श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेन की घोषणा की गई थी। वहीं इस घटना के बाद से रेलवे प्रशासन काफी अलर्ट हो गया है और स्टेशन पर किसी भी प्रकार की कोताही की गुंजाइश नहीं छोड़ रहा है। रेलवे ने आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वालों के लिए नए नियम लागू किए हैं। अब ट्रेन पकड़ने वाले लोगों को नए नियम का पालन करना होगा। वहीं प्रयागराज स्पेशल ट्रेन के प्लेटफॉर्म में भी बदलाव किया गया है।
