Get App

Pune Bus Rape Case: 'दीदी' कहकर बस में महिला को बुलाया, फिर की हैवानियत, आरोपी रामदास गाडे निकला हिस्ट्रीशीटर, जानें पूरी डिटेल

Pune Bus Rape Case: पुणे के स्वारगेट बस स्टेशन पर एक 26 साल की महिला से एक व्यक्ति ने बस में रेप किया। आरोपी का नाम दत्तात्रेय गाडे बताया जा रहा है। जिस पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। आरोपी फरार है और उस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 27, 2025 पर 10:12 AM
Pune Bus Rape Case: 'दीदी' कहकर बस में महिला को बुलाया, फिर की हैवानियत, आरोपी रामदास गाडे निकला हिस्ट्रीशीटर, जानें पूरी डिटेल
Pune Bus Rape Case: रेप केस मामले में परिवहन विभाग की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इसमें सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी।

पुणे के सबसे व्यस्त स्वारगेट बस स्टैंड पर मंगलवार सुबह एक 26 साल की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। चौंकाने वाली बात यह है कि इस बस स्टैंड के सामने पुलिस चौकी भी है जो महज 100 मीटर ही दूर हैष फिर भी इस तरह की घटना हो गई। आरोपी की पहचान दत्तात्रेय रामदास गाडे के रूप में हुई है। वह एक हिस्ट्रीशीटर है, जो 2019 से जमानत पर बाहर था। पुलिस की आठ टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। फिलहाल आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। वहीं उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही महाराष्ट्र राज्य परिवहन विभाग की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। यह बैठक दोपहर 12 बजे मंत्रालय में होनी है। इस बैठक में पुणे में स्वारगेट बस डिपो की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के साथ ही राज्य के सभी बस डिपो की सुरक्षा की भी समीक्षा की जाएगी। विपक्षी शिवसेना (यूबीटी) ने इस मामले में विरोध प्रदर्शन किया है।

जानिए कौन है आरोपी दत्तात्रेय रामदास?

दत्तात्रेय रामदास गाडे (36) को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गईं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे पर पुणे और अहल्यानगर में चोरी, लूट, छिनैती समेत 6-7 केस दर्ज हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गाडे साल 2019 से एक अपराध में जमानत पर बाहर था। साल 2024 में गाडे के खिलाफ पुणे में चोरी का मामला दर्ज किया गया था, जिसे पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी में आरोपी कैद हुआ है। ऐसे में पुलिस स्वारगेट बस स्टेशन और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। आरोपी का सुराग लगाने और उनका पता लगाने के लिए तकनीकी सहायता ले रही है। वह व्यक्ति उसे स्टेशन परिसर में ही खड़ी एक खाली ‘शिव शाही’ एसी बस में ले गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें