पुणे नगर निगम (PMC) के हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति की मृत्यु का प्रमाण पत्र (डेथ सर्टिफिकेट) उसकी असली मौत से 10 दिन पहले ही जारी कर दिया गया। यह गलती सामने आने के बाद नगर निगम प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। शिकायत के अनुसार, व्यक्ति की मौत 23 दिसंबर 2024 को हुई, लेकिन उसका डेथ सर्टिफिकेट 13 दिसंबर को ही बना दिया गया। नगर निगम के अधिकारी इसे मानवीय भूल बता रहे हैं, लेकिन इतनी बड़ी गलती से नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
