Get App

पहले करता था हत्या फिर लाश के पैर छू कर मांगता था माफी! 18 महीन में किए 11 मर्डर, पंजाब में सीरियल किलर गिरफ्तार

इसके बाद आरोपी ने उन लोगों को लूटता था। झगड़े करने या पैसे देने से इनकार करने के बाद वो उन लोगों की उनकी हत्या कर देता था। अधिकारियों ने कहा कि ज्यादातर मामलों में, आरोपी ने अपने शिकार का कपड़े के टुकड़े से गला घोंटा था, जबकि दूसरे मामलों में, सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 25, 2024 पर 4:53 PM
पहले करता था हत्या फिर लाश के पैर छू कर मांगता था माफी! 18 महीन में किए 11 मर्डर, पंजाब में सीरियल किलर गिरफ्तार
पहले करता था हत्या फिर लाश के पैर छू कर मांगता था माफी! 18 महीन में किए 11 मर्डर, पंजाब में सीरियल किलर गिरफ्तार

पंजाब के रूपनगर जिले से मंगलवार को एक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है। ये शख्स कथित तौर पर लोगों को लिफ्ट देकर पहले उन्हें लूटथा था और फिर उनकी हत्या कर देता था। 18 महीने के भीतर उसने 11 लोगों की हत्या कर दी। आरोपी की पहचान 33 साल के राम सरूप के रूप में हुई है, जो होशियारपुर के गढ़शंकर के चौरा गांव का रहेन वाला है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित सभी पुरुष थे और उन्हें लिफ्ट देने के बाद वह उनके साथ यौन कृत्य भी करता था।

इसके बाद आरोपी ने उन लोगों को लूटता था। झगड़े करने या पैसे देने से इनकार करने के बाद वो उन लोगों की उनकी हत्या कर देता था। अधिकारियों ने कहा कि ज्यादातर मामलों में, आरोपी ने अपने शिकार का कपड़े के टुकड़े से गला घोंटा था, जबकि दूसरे मामलों में, सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई।

पीड़ित के पीठ पर लिखा 'धोखेबाज'

इन हत्याओं में से एक में, आरोपी ने एक पीड़ित की पीठ पर 'धोखेबाज़' लिखा था। मरने वाला एक निजी कारखाने में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था, जो एक पूर्व सैनिक था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें