Credit Cards

पुष्कर मेले में इस भैंसे ने लूट ली महफिल, रोजाना खाता है काजू बादाम, 23 करोड़ कीमत, नहीं सुनी होगी ऐसी खासियत

Pushkar Fair 2024: राजस्थान का पुष्कर मेला पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां जानवरों का हर साल मेला लगता है। इस मेले में विदेशी सैलानी भी पहुंच रहे हैं। मेले का आकर्षण एक भैंसा बना हुआ है। इसकी कीमत 23 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह भैंसा रोजाना हजारों रुपये के ड्राईफ्रूट्स खा जाता है

अपडेटेड Nov 14, 2024 पर 11:57 AM
Story continues below Advertisement
Pushkar Fair 2024: इस भैंसे का नाम अनमोल है। इसका वजह 1500 किलो है।

राजस्थान के अजमेर जिले में पुष्कर मेले का आयोजन किया है। इन दिनों यहां यह मेला लगा हुआ है। पुष्कर का यह जानवरों का मेला पूरी दुनिया में मशहूर है। इस मेले में जानवरों के मालिक अपने जानवरों को लेकर आते हैं। यहां जानवरों को खरीजा बेचा जाता है। कुछ लोग अपने जानवर दिखाने के लिए भी आते हैं। ऐसे ही इन दिनों पुष्कर मेले में एक भैंसा सुर्खियां बटोर रहा है। इस भैंसे का अनमोल है। इसकी कीमत 23 करोड़ रुपये लग चुकी है। इसके बावजूद मालिक ने देने से मना कर दिया है। यह अनमोल पूरे मेले की रौनक बढ़ा रहा है। बहुत से लोग अनमोल के पास खड़े होकर अपनी सेल्फी लेते हैं।

कद काठी देखकर अनमोल भैंसा अब पुष्कर मेले का हीरो बन गया है। पर्यटकों को यह भैंसा अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। हरियाणा के सिरसा से इस भैंसे को मेले में लाया गया है। मालिक का कहना है कि इसकी कीमत 23 करोड़ लग चुकी है। लेकिन अभी नहीं बेचना है। मुर्रा नस्ल का यह भैंसा 8 साल 2 महीने का है।

4 लोग करते हैं भैंसे की रखवाली


इस अनमोल भैंसे की रखवाली भी ढंग से होती है। इसके लिए चार लोग लगाए गए हैं। भैंसे अनमोल के मालिक जगतार सिंह ने बताया कि वो रोजाना काजू-बिदाम, केले, सेव, अंडे, दूध, सोयाबीन, मक्की, छोले, चने की चूरी खिलाते हैं। इसकी ऊंचाई 5 फीट 8 इंच है और लंबाई 13 फिट है। अनमोल का वजन करीब 1500 किलो है। मालिक ने आगे बताया कि एक बार रात को सोने के बाद अनमोल सुबह उठता है। इसके बाद इसे नाश्ते में काजू बादाम पिस्ता और देसी घी के साथ दूध दिया जाता है। उसके बाद इसकी सरसों के तेल से रोजाना मालिश की जाती है। फिर इसे गर्म पानी से नहलाया जाता है। इसके बाद साफ कपड़े से पानी को साफ करके थोड़ी देर के लिए घर के बारे में खुला छोड़ दिया जाता है। जहां आराम से घूमता–फिरता रहता है।

अनमोल के स्पर्म से होती है अंधाधुंध कमाई

भैंसे के मालिक ने बताया कि इसे भैंसे की नस्ल की शुद्धता और उच्च गुणवत्ता वाला सीमेन है। इससे अच्छी नस्ल की और भैंसें पैदा की जा सकती हैं। इसके सीमेन की मांग सबसे ज्यादा है। इसका सीमने हफ्ते में दो बार निकाला जाता है। एक बार सीमेन निकालने के बाद 300 से 900 भैंसों को गर्भवती किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मैं इसका सीमेन पशुपालकों को 250 रुपये में बेचता हूं।

15 नवंबर को है पुष्कर मेले का आखिरी दिन

पुष्कर मेले का शुभारंभ 9 नवंबर 2024 को जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, जिला कलेक्टर लोक बंधु और एसपी वंदिता राणा ने किया था। यह मेला 15 नवंबर तक चलेगा। यहां कई प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

राजस्थान में SDM को थप्पड़ मारने वाला पुलिस हिरासत से फरार, रात भर चला तांडव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।