Get App

Railway News: भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे का मास्टर प्लान, पटना समेत 60 स्टेशनों पर होंगे बड़े बदलाव

Railway News: रेलवे ने भीड़ नियंत्रण और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। 60 प्रमुख स्टेशनों पर स्थायी वेटिंग एरिया बनाए जाएंगे, जिससे प्लेटफार्म पर भीड़ कम होगी। सिर्फ कंफर्म टिकट वालों को प्लेटफार्म पर जाने दिया जाएगा। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, वॉर रूम और फुटओवर ब्रिज भी बनाए जाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 14, 2025 पर 3:32 PM
Railway News: भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे का मास्टर प्लान, पटना समेत 60 स्टेशनों पर होंगे बड़े बदलाव
Railway News: भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे की तरफ से उठाया गया बड़ा कदम

रेलवे ने भीड़ नियंत्रण और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में हुई बैठक में देशभर के 60 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर स्थायी वेटिंग एरिया बनाने का निर्णय लिया गया। इससे स्टेशन परिसर में अनावश्यक भीड़ नहीं होगी, और यात्री ज्यादा आरामदायक अनुभव ले सकेंगे। अब सिर्फ कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही प्लेटफार्म पर जाने दिया जाएगा, जबकि प्रतीक्षा सूची और बिना टिकट वाले यात्रियों को वेटिंग एरिया में रुकना होगा। प्रयागराज कुंभ में आजमाए गए भीड़ नियंत्रण उपायों को आधार बनाकर यह निर्णय लिया गया है।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे, वॉर रूम और संचार उपकरण लगाए जाएंगे। बड़े स्टेशनों पर चौड़े फुटओवर ब्रिज भी बनाए जाएंगे। यह कदम यात्रियों की यात्रा को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

किन स्टेशनों पर बनेंगे वेटिंग एरिया?

इस योजना के तहत पटना, आनंद विहार, नई दिल्ली, वाराणसी, सूरत, उधना और अयोध्या सहित 60 प्रमुख रेलवे स्टेशनों को शामिल किया गया है। वेटिंग एरिया स्टेशन के बाहरी भाग में बनाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को प्लेटफार्म पर तभी जाने दिया जाए जब उनकी ट्रेन आ रही हो।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें