Sudha Murthy in Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ, अपने आप में विविधताओं का एक अनोखा संसार है। इस अनोखे संसार में संगम के किनारे आम से लेकर खास तक, हर तरह के लोग आपको दिख जाएंगे। आम हो या खास सबका उद्देश्य केवल एक, इस महाकुंभ में आध्यात्म की डुबकी लगाना। वहीं संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए इंफोसिस के सह-संस्थापक और अरबपति व्यवसायी नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति भी मंगलवार को पहुंचीं सुधा मूर्ति ने मंगलवार को कुंभ में डुबकी लगाई, इस दौरान वो बेहद सादगी में दिखाई दीं।
सुधा मूर्ति ने कुंभ में लगाई डुबकी
बता दें कि इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति, ये दंपत्ति अरबों रुपये के मालिक हैं लेकिन इनका जीवन हमेशा से सादगीपूर्ण रहा है। दरअसल, वे प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शामिल होने के लिए पहुंची। संगम में डुबकी लगाने पहुंची, सुधा मूर्ति के हाथों में सिर्फ एक छोटा-सा बैग था, जिसे वह कंधे पर टांगकर बाहर निकली। इस दौरान मीडिया ने सुधा मूर्ति से महाकुंभ को लेकर सवाल किए तो उन्होंने कहा, “मैं तीर्थों के राजा प्रयागराज में आकर बहुत उत्साहित हूं। यह महाकुंभ 144 साल बाद आया है इसलिए मैं बहुत आशान्वित और खुश हूं। उन्होंने बताया कि वे तीन दिनों के लिए महाकुंभ में आई हैं।
सुधा मूर्ति के पति नारायण मूर्ति की संपत्ति लगभग 5 बिलियन डॉलर (लगभग 36,690 करोड़ रुपये) है। हालांकि, यह दंपत्ति अपनी संपत्ति के बावजूद पूरी तरह से सादगीपूर्ण जीवन जीते हैं। दिलचस्प बात यह है कि सुधा मूर्ति ने पिछले 30 वर्षों में कभी अपनी कमाई से एक नई साड़ी नहीं खरीदी, और वे हमेशा एक साधारण साड़ी पहनती हैं। 775 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन सुधा मूर्ति हमेशा एक सादा साड़ी में दिखती हैं।