Get App

पति के पास 7 अरब की संपत्ति, बेटी पूर्व PM की पत्नी...कुंभ में डुबकी लगाने पहुंचीं 700 करोड़ की मालकिन

राज्यसभा की सांसद सुधा मूर्ति इन दिनों कुंभ में हैं। मंगलवार को उन्होंने महाकुंभ में स्नान के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने तीन दिन की मन्नत मांगी है। महाकुंभ के इंतजामों के लिए उन्होंने जमकर सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 21, 2025 पर 8:16 PM
पति के पास 7 अरब की संपत्ति, बेटी पूर्व PM की पत्नी...कुंभ में डुबकी लगाने पहुंचीं 700 करोड़ की मालकिन
कुंभ में इंफोसिस के सह-संस्थापक और अरबपति व्यवसायी नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति भी पहुंची हैं

Sudha Murthy in Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ, अपने आप में विविधताओं का एक अनोखा संसार है। इस अनोखे संसार में संगम के किनारे आम से लेकर खास तक, हर तरह के लोग आपको दिख जाएंगे। आम हो या खास सबका उद्देश्य केवल एक, इस महाकुंभ में आध्यात्म की डुबकी लगाना। वहीं संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए इंफोसिस के सह-संस्थापक और अरबपति व्यवसायी नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति भी मंगलवार को पहुंचीं सुधा मूर्ति ने मंगलवार को कुंभ में डुबकी लगाई, इस दौरान वो बेहद सादगी में दिखाई दीं।

सुधा मूर्ति ने कुंभ में लगाई डुबकी

बता दें कि इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति, ये दंपत्ति अरबों रुपये के मालिक हैं लेकिन इनका जीवन हमेशा से सादगीपूर्ण रहा है। दरअसल, वे प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शामिल होने के लिए पहुंची। संगम में डुबकी लगाने पहुंची, सुधा मूर्ति के हाथों में सिर्फ एक छोटा-सा बैग था, जिसे वह कंधे पर टांगकर बाहर निकली। इस दौरान मीडिया ने सुधा मूर्ति से महाकुंभ को लेकर सवाल किए तो उन्होंने कहा, “मैं तीर्थों के राजा प्रयागराज में आकर बहुत उत्साहित हूं। यह महाकुंभ 144 साल बाद आया है इसलिए मैं बहुत आशान्वित और खुश हूं। उन्होंने बताया कि वे तीन दिनों के लिए महाकुंभ में आई हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें