Ram Mandir: राम मंदिर ने पूरे भारत को जोड़ने का काम किया है। अयोध्या में राज मंदिर को बनाने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से सामान आ रहा है। भगवान राम के कपड़ों से लेकर मंदिर की घंटी के लिए खास तैयारी की गई है। राम मंदिर के लिए दिये गए काम को लोग भी आगे बढ़कर कर रहे हैं। अयोध्या (Ayodhaya) के राम मंदिर के लिए घंटियां तमिलनाडु से आ रही है। एक घंटी का वजन 120 किलोग्राम है।
