Get App

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर के लिए पुजारियों की ट्रेनिंग शुरू, जानिए क्या है खास प्लान

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या का भव्य राम मंदिर पर काम जोरों से चल रहा है। करीब 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। मंदिर की पूजा के लिए पुजारियों का इंटरव्यू भी लिया जा चुका है। 300 लोग इंटरव्यू में शामिल हुए थे। इसमें 24 लोगों का चयन किया गया है। जिसमें 21 लोगों की ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 16, 2023 पर 5:48 PM
Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर के लिए पुजारियों की ट्रेनिंग शुरू, जानिए क्या है खास प्लान
Ram Mandir Inauguration: ट्रेनिंग के बाद जरूरत के हिसाब से पुजारी चयनित किए जाते रहेंगे।

Local 18

Ram Mandir Inauguration: भव्‍य राम मंदिर का निर्माण काम करीब 80 फीसदी पूरा हो चुका है। जनवरी, 2024 में होने वाले प्राण-प्रतिष्‍ठा समारोह की तैयारियां तेजी पर हैं। 22 जनवरी को प्रभु राम अपने भव्य महल में विराजमान होंगे। प्रभु राम के विराजमान होने के बाद उनकी प्रतिदिन की सेवा आराधना की जाएगी। जिसके लिए 300 पुजारियों का इंटरव्यू लिया गया है। इसमें 24 लोगों का चयन किया गया है। 24 में से 21 लोगों की ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है। बाकी 3 लोग किसी कारणश अभी तक ट्रेनिंग में शामिल नहीं हो सके हैं। पुजारियों की ट्रेनिंग 6 महीने तक रहेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामलला की पूजा आराधना के लिए कम से कम 6 पुजारियों की नियुक्ति की जाएगी। अधिकतम संख्या अभी निश्चित नहीं की गई है। कहा जा रहा है कि ट्रेनिंग के दौरान फ्री में रहना और भोजना सुविधा मुहैया कराई गई है। आवासीय और भोजन सुविधा मिल रही है। इसके साथ ही 2000 रुपये मासिक भत्ता भी दिया जा रहा है।

ट्रेनिंग के बाद पुजारियों की होगी तैनाती

सब समाचार

+ और भी पढ़ें