Get App

Ramadan 2025 Date: कब से शुरू हो रहा रमजान का पाक महीना, नोट कर लें ये डेट

रमजान में रोजा रखने से पहले सहरी और रोजा खोलने के लिए इफ्तार की प्रक्रिया है। सहरी का समय सुबह होने से पहले समाप्त हो जाता है यानी सूर्यास्त से पहले किया जाता है। वहीं इफ्तार का समय सूर्यास्त के साथ मेल खाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 19, 2025 पर 5:23 PM
Ramadan 2025 Date: कब से शुरू हो रहा रमजान का पाक महीना, नोट कर लें ये डेट
Ramadan 2025 Date: कब से शुरू हो रहा रमजान का पाक महीना

Ramadan 2025 Date: रमजान इस्लामी चंद्र कैलेंडर का नौवां महीना होता है जोकि शाबान के बाद आता है। रमजान का महीना मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए खास महत्व रखता है। इस पवित्र माह में मुसलमान 29-30 दिनों का रोजा रखते हैं। बता दें कि रमजान में हर स्वस्थ्य व्यक्ति के लिए रोजा रखना फर्ज यानि अनिवार्य होता है। इस साल रमज़ान शुक्रवार 28 फरवरी की शाम को शुरू होने की उम्मीद है और रविवार 30 मार्च 2025 की शाम को समाप्त होगा।

कब से शुरू हो रहा रमजान

रमज़ान के पवित्र महीने की शुरुआत की पुष्टि नए चांद के दिखने पर होगी। रमज़ान के महीने में सबसे मुबारक रातें होती हैं, जिन्हें लैलातुल क़द्र के नाम से भी जाना जाता है। इस्लामी कैलेंडर चंद्र चक्र पर आधारित है, इसलिए रमज़ान का पवित्र महीना हर साल लगभग दस दिन आगे बढ़ता है। रमज़ान आधिकारिक तौर पर तब शुरू होता है जब इस्लामी (हिजरी) कैलेंडर का आठवां महीना शाबान समाप्त होता है। इस साल रमज़ान का पवित्र महीना शुक्रवार, 28 फ़रवरी या शनिवार, 1 मार्च 2025 को शुरू होने की उम्मीद है। सही समय चांद के दिखने पर निर्भर करता है।

क्यों रखते हैं रोजा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें