Get App

क्रिसमस केक पर शराब डालकर लगाई आग, रणबीर कपूर के ‘जय माता दी’ बोलने पर मचा बवाल

रणबीर कपूर के लिए क्रिसमस बेहद खास रही। आलिया भट्ट के साथ सेलिब्रेट करते हुए उन्होंने अपनी बेटी राहा कपूर को भी लोगों से मिलवाया। इस बीच क्रिसमस लंच के दौरान उन्होंने केक पर शराब उड़ेली और मजे-मजे में जय माता दी कह दिया। वीडियो जमकर वायरल हुई और अब लोगों को धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं। एक आदमी ने रणबीर कपूर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई है-

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 28, 2023 पर 11:05 AM
क्रिसमस केक पर शराब डालकर लगाई आग, रणबीर कपूर के ‘जय माता दी’ बोलने पर मचा बवाल
@viralbhayani द्वारा शेयर की गई वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट

एक्टर रणबीर कपूर को क्रिसमस के मौके पर 'जय माता दी' बोलना महंगा पड़ा। दरअसल केक पर शराब उड़ेलने के बाद एक्टर ने उस पर आग लगाई और फिर उन्होंने 'जय माता दी' कह दिया। मुंबई के पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। अभी तक इस केस में FIR रजिस्टर नहीं की गई है। धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए ये शिकायत दर्ज हुई है। संजय तिवारी नाम के आदमी ने अपने वकील आशिष राय और पंकज मिश्रा की मदद से घाटकोपार स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता का दावा है कि एक्टर ने केक पर शराब उड़ेलते हुए आग लगाई और इस दौरान जय माता दी बोला है, जो सही नहीं है।

बेटी राहा से मिलवाया लोगों को

कपूर फैमिली के साथ क्रिसमस लंच के दौरान ये सारी घटना हुई। अपनी बेटी राहा को लोगों से मिलवाने के बाद शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर के ऑर्गेनाइज किए गए खास लंच में सभी इकट्ठा हुए थे। फैमिली के साथ किए जा रहे इस सेलिब्रेशन में केक पर पहले रम डाली गई और फिर रणबीर कपूर ने उस पर आग लगाई। रणबीर कपूर के साथ ही आलिया भट्ट भी बैठी हुई दिखाई दीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें