Ranveer Allahbadia And Samay Raina : कॉमेडियन समय रैना के शो India’s Got Latent पर उठा तूफान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। शो एक एपिसोड में पेरेंट रिलेशन पर काफी अश्लील और भद्दे कमेंट किए गए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा। इस शो के नए एपिसोड में बेहद भद्दा कमेंट यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने किया था। इस कमेंट के बाद णवीर इलाहाबादिया और समय रैना के शो की पूरी टीम के खिलाफ दिल्ली और मुंबई में केस भी दर्ज कर किया गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने भी बताया कि टीम के खिलाफ असम में भी केस दर्ज किया गया है। वहीं अब ये मुद्दा संसद में भी उठाया गया है।
