Ranveer Allahbadia: कॉमेडियन समय रैना के शो India’s Got Latent पर उठा तूफान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। शो एक एपिसोड में पेरेंट रिलेशन पर काफी अश्लील और भद्दे कमेंट किए गए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा हुआ है। इस मामले के तूल पकड़ते ही असम पुलिस ने यूट्यूबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली और अब मुंबई पुलिस उनके घर के बाहर पहुंच गई।
रणवीर इलाहाबादिया जाने माने यूट्यूबर हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका इलाहाबाद से नाता नहीं है, फिर भी वह अपने नाम के आगे इलाहाबादिया क्यों लगाते हैं? इस विवाद से पहले उन्होंने अपनी पाकिस्तानी से अपने परिवार के नाते को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया था।
रणवीर इलाहाबादिया का क्या है पाकिस्तान से कनेक्शन?
कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान, रणवीर इलाहबादिया ने अपने उपनाम की कहानी बताई। उन्होंने दो दिलचस्प किस्से बताए, जिनमें से एक का पाकिस्तान से जुड़ाव था। पॉडकास्ट के दौरान भारती सिंह ने रणवीर से पूछा कि वह इलाहाबाद से मुंबई कब आए। इस पर उन्होंने कहा कि, उनका इलाहाबाद से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि उनके उपनाम से जुड़ी दो कहानियाँ हैं—एक उनके चाचा ने बताई और दूसरी उनके पिता ने। उन्होंने कहा कि वह दोनों कहानियाँ साझा करेंगे, लेकिन उन्हें खुद नहीं पता कि कौन सी सही है।
भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट पर रणवीर ने बताया कि उनके पिता के अनुसार, उनके परिवार के एक रिश्तेदार कवि थे, ठीक वैसे ही जैसे हरिवंश राय बच्चन। इसी वजह से उनका उपनाम "इलाहबादिया" पड़ा। हालांकि, उनका असली उपनाम "अरोड़ा" है लेकिन यह आधिकारिक दस्तावेजों में दर्ज नहीं है। यह सुनकर भारती खुश हो गईं, क्योंकि अरोड़ा होने का मतलब था कि रणवीर पंजाबी हैं।
फिर रणवीर ने बताया कि उनकी नानी सिख थीं और उन्होंने अपने चाचा से सुनी एक और दिलचस्प कहानी भी साझा की। रणवीर ने बताया, "हमारा परिवार मूल रूप से पाकिस्तान से आया था। उस समय शिक्षा से जुड़े लोगों को उपाधियां दी जाती थीं। मेरे परदादा शायद किसी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे, इसलिए उन्हें 'इलम वादी' की उपाधि मिली। भारत आने के बाद यह उपाधि बदलकर 'इलाहाबादिया' हो गई।" उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि इनमें से कौन सी कहानी सच है।