देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 25 दिसंबर को ऐलान किया था कि प्रीकॉशन डोज (Precautionary Dose) के लिए Co-Win पोर्टल शुरू हो गया है। यह प्रीकॉशन डोज 10 जनवरी से शुरू हो जाएगा।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 25 दिसंबर को ऐलान किया था कि प्रीकॉशन डोज (Precautionary Dose) के लिए Co-Win पोर्टल शुरू हो गया है। यह प्रीकॉशन डोज 10 जनवरी से शुरू हो जाएगा।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (National Health Mission – NHM)) के अतिरिक्त सचिव और मिशन निदेशक, विकास शील (Vikas Sheel) ने ट्वीट कर कहा है कि स्वास्थ्य कर्मियों या फ्रंट लाइन के कर्मचारियों और नागरिकों (60 से ऊपर) के लिए एहतियाती खुराक (Precautionary Dose) के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सविधा अब कोविन पर शुरू है। कृपया अपना Appointment बुक करें।
इस मामले में हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा था कि वैक्सीन लगवाने के इच्छुक ऑनलाइन अप्लाई करके करके स्लॉट बुक कर सकते हैं या सीधे वैक्सीनेशन सेंटर जाकर वैक्सीन लगवाने का समय ले सते हैं। मिनिस्ट्री ने ये भी कहा है कि जो लोग कोविड -19 वैक्सीन की बूस्टर डोज या 'एहतियाती खुराक' लगवाना चाहते हैं, उन्हें कोविन पोर्टल पर नए सिरे से या यूं कहें कि नया रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है।
The feature for online appointments for Precaution Dose for HCWs/FLWs and Citizens (60+) is now live on Co-WIN. To book an appointment, please visit https://t.co/ZC467h2n3a @mansukhmandviya @MoHFW_INDIA @PIB_India @rssharma3 #LargestVaccineDrive
— Vikas Sheel (@iamvikassheel) January 8, 2022
बता दें कि विदेश मे इसे बूस्टर डोज कहा गया है, जबकि देश में प्रीकॉशन डोज कहा गया है। अब तक देश की 90 फीसदी पात्र आबादी (eligible population) को कोविड-19 की दो वैक्सीन लग चुकी हैं। पिछले साल 21 अक्टूबर को भारत में 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार कर गया था। देश में स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाने के साथ पिछले साल 16 जनवरी को वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई थी। 1 अप्रैल 2020 से देश में 18 साल से उपर सभी लोगों के वैक्सीनेशन शुरू हुआ था।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।