Get App

Precaution Dose के लिए CoWIN पर रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए कैसे लगवाएं बूस्टर डोज

10 जनवरी से हेल्थ वर्करों, फ्रंटलाइट वर्करों और किसी बीमारी के साथ रह रहे 60 साल के उपर के लोगों को वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज लगाई जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 09, 2022 पर 9:16 AM
Precaution Dose के लिए CoWIN पर रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए कैसे लगवाएं बूस्टर डोज
प्रीकॉशन डोज के लिए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 25 दिसंबर को ऐलान किया था कि प्रीकॉशन डोज (Precautionary Dose) के लिए Co-Win पोर्टल शुरू हो गया है। यह प्रीकॉशन डोज 10 जनवरी से शुरू हो जाएगा।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (National Health Mission – NHM)) के अतिरिक्त सचिव और मिशन निदेशक, विकास शील (Vikas Sheel) ने ट्वीट कर कहा है कि स्वास्थ्य कर्मियों या फ्रंट लाइन के कर्मचारियों और नागरिकों (60 से ऊपर) के लिए एहतियाती खुराक (Precautionary Dose) के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सविधा अब कोविन पर शुरू है।  कृपया अपना Appointment बुक करें।

इस मामले में हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा था कि वैक्सीन लगवाने के इच्छुक ऑनलाइन अप्लाई करके करके स्लॉट बुक कर सकते हैं या सीधे वैक्सीनेशन सेंटर जाकर वैक्सीन लगवाने का समय ले सते हैं। मिनिस्ट्री ने ये भी कहा है कि जो लोग कोविड -19 वैक्सीन की बूस्टर डोज या 'एहतियाती खुराक' लगवाना चाहते हैं, उन्हें कोविन पोर्टल पर नए सिरे से या यूं कहें कि नया रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें