Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांतो भारत के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी, क्योंकि वे अक्टूबर 2024 में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति चुने गए हैं।राष्ट्रपति सुबियांतो 25 और 26 जनवरी को भारत के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। गणतंत्र दिवस की भव्य परेड में वे नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस यात्रा के दौरान, वे प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। बातचीत के केंद्र में आपसी सहयोग, रक्षा क्षेत्र के समझौते और वैश्विक मुद्दे होंगे।
